अयोध्या में जबरन मकान खाली कराने का आरोप, पीड़ित परिवार बेघर — वीडियो वायरल
🔴 🟡 रूपाली श्रीवास्तव 🟡 🔴 अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अयोध्या के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित गुलाब बाड़ी मोहल्ले में एक परिवार को कथित तौर पर जबरन मकान से बेदखल किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गुलाब बाड़ी निवासी वरिंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि मकान विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद दबंगों ने जबरन ताला तोड़कर घर का सामान बाहर फेंक दिया। पीड़ित के अनुसार, वह अपनी 72 वर्षीय वृद्ध मां और 9 वर्षीय बच्ची के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। आरोप है कि 27 फरवरी 2026 को गुरमीत सिंह, बलमीत कौर और रौनक सिंह लगभग 20–30 लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और जबरन मकान का ताला तोड़कर सामान बाहर निकाल दिया। इस दौरान कई कीमती सामान के ग...