त्योहारों को लेकर मिलावटखोरों पर सख्ती, खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

                    🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

मौदहा (हमीरपुर)

आगामी होली पर्व और पवित्र माह रमजान को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। त्योहारों के मद्देनजर बाजार में मिलावटी और खराब खाद्य सामग्री की आशंका को देखते हुए विभाग ने कस्बे के थाना चौराहा और मलीकुआं क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन दुकानों पर छापेमारी की और नोटिस जारी किए।


खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरीश वर्मा के नेतृत्व में टीम ने फल विक्रेताओं, होटलों, बिरयानी विक्रेताओं तथा चिकन-मटन की दुकानों की जांच की। इस दौरान एक फल की दुकान में रखे पुराने खजूरों को नाले में फिंकवाकर नष्ट कराया गया। वहीं बिरयानी में उपयोग किए जा रहे रंग को लेकर विक्रेताओं को वैध खाद्य रंग के प्रयोग की हिदायत दी गई।

अधिकारी ने दुकानदारों को लाइसेंस बनवाने के लिए भी प्रेरित करते हुए बताया कि लाइसेंसिंग प्रक्रिया सरल है और कार्यालय में संपर्क कर इसे बनवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में दूध, मावा, फल सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं तथा कुछ दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार