होली पर्व को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
कुरारा (हमीरपुर), 28 फरवरी।
होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से स्थानीय थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सदर डी. शर्मा ने की।
एसडीएम ने बताया कि कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन के दिन लेखपालों की तैनाती रहेगी। उन्होंने अवैध शराब बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। किसी भी स्थान पर विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने देने पर जोर दिया गया।
थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने लोगों से होली के दौरान नशे से दूर रहने तथा किसी भी घटना या दुर्घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होंने होली के बाद दूज को निकलने वाले गरुण ध्वज जुलूस के संबंध में आयोजकों से चर्चा की। साथ ही नगर पंचायत एवं गांवों में साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया।
बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी, पूर्व सभासद रवि गुप्ता, दयाशंकर द्विवेदी, जसवंत सिंह, ग्राम प्रधान जयपाल, रामबाबू प्रजापति, ललित मोहन शिवहरे, उमाशंकर वर्मा, विद्युत विभाग के अवर अभियंता दयानंद यादव, नगर पंचायत कर्मचारी हरिओम, उपनिरीक्षक कमलेश सिंह, अशर्फी लाल जायसवाल, किशन सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment