लखनऊ ब्लू ड्रम हत्याकांड: बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के टुकड़े कर ठिकाने लगाने की साजिश नाकाम

                    🔴       🟡  रूपाली श्रीवास्तव  🟡       🔴                   

लखनऊ। राजधानी के आशियाना क्षेत्र में सामने आए सनसनीखेज “ब्लू ड्रम मर्डर” मामले ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। पैथोलॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह की हत्या उनके ही बेटे द्वारा किए जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल, आरी, चाकू सहित कई अहम साक्ष्य बरामद कर लिए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने पहले अपने पिता को लाइसेंसी राइफल से गोली मारी। इसके बाद वह कई घंटों तक बाथरूम में शव के टुकड़े करता रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट और पीठ पर लगभग आठ-आठ इंच गहरे कट के निशान पाए गए हैं। हालांकि आरोपी रीढ़ की हड्डी को पूरी तरह अलग नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह शव को ब्लू ड्रम में भरकर ठिकाने लगाने की फिराक में था।

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए घर की दीवारों पर दोबारा पेंट कराया और खून के धब्बों को साफ करने की कोशिश की। दुर्गंध छिपाने के लिए रूम फ्रेशनर का भी इस्तेमाल किया गया। लेकिन अचानक मुनीम के घर पहुंच जाने से उसकी योजना अधूरी रह गई और मामले का पर्दाफाश हो गया।

क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपी ने वारदात की पूरी कहानी दोहराई, जिससे पुलिस को घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में मदद मिली। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव की आशंका है। हालांकि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

घटना के बाद आशियाना कॉलोनी में दहशत का माहौल है। पड़ोसियों को इस जघन्य वारदात की भनक तक नहीं लगी थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे