जी0 के0 खरे कानपुर-पेंशनर फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल आनंद अवस्थी महामंत्री के नेतृत्व में भूपेश अवस्थी, प्रदेश संयोजक, श्रम प्रकोष्ठ, भाजपा उत्तर प्रदेश से मिला और उनको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा जिसमें यह उल्लेख किया गया है कि उत्तर प्रदेश जल निगम के पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स को विभाग द्वारा विगत 6 माह से पेंशन का भुगतान न किये जाने से पेंशनरों की स्थिति अत्यन्त दयनीय हो गई है और भूखों मरने के कगार पर आ गये, और दर-दर भटक रहे हैं उनको अपने घर के खर्च चलाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है और लोगों से पैसे लेकर घर के परिवार के लोगों का पालन पोषण करना पड़ रहा है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया गया है कि उक्त प्रकरण पर सार्थक हस्तक्षेप करते हुए सेवानिवृत्ति कर्मचारियों एवं ...
Comments
Post a Comment