कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार
गणेश प्रसाद द्विवेदी
👉 उचित दर विक्रेताओं का मंडलीय समीक्षा सम्मेलन संपन्न।
👉 मण्डलीय सम्मेलन में हजारों उचित दर विक्रताओं ने भरी हुंकार क्रासर
प्रयागराज। आल इंडिया फेयर प्राइज शाप डीलर एसोसिएशन के प्रयागराज मण्डल के तत्वावधान में हुये मण्डलीय सम्मेलन सरदार पटेल संस्थान अलोपीबाग में संपन्न हुआ। कार्यक्रम मुख्य अतिथि रहे प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने मंडल के सभी उचित दर विक्रेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती से ही हम सभी विक्रेताओं का भला होने वाला है क्योंकि जब तक हम संगठित नहीं होंगे तब तक सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लेने वाली है।
कार्यक्रम के आयोजक जिला अध्यक्ष प्रयागराज गणेश प्रसाद द्विवेदी कोटेदारों के संबोधित करते हुए कहा कि मेरे अध्यक्ष रहते हुए किसी भी कोटेदारों के मान सम्मान पर आंच नहीं दूंगा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रयागराज कप्तान सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन इंद्रजीत पटेल जिला महामंत्री प्रयागराज ने किया।
इस सम्मेलन में कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान अविलम्ब करने के चेतावनी दी गई।प्रयागराज मण्डल के सभी जनपदों से आये जिलाध्यक्षों में प्रमुख रूप से राजेश तिवारी जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़,उमेश त्रिवेदी जिलाध्यक्ष फतेहपुर,विनोद सिंह जिलाध्यक्ष कौशांबी मौजूद रहे। इस सम्मेलन में प्रमुख रूप से राजकरन सिंह,कौशलेश सिंह, महेन्द्र प्रसाद द्विवेदी,राम लला मिश्रा, रमाशंकर पांडे,राजू केसरवानी
राम सूरत सिंह, अवधेश कुशवाहा,मनोज शुक्ला,सरदार सिंह,विनीत सिंह,गंगा शंकर मिश्रा,बसन्त लाल सरोज,सुनील शुक्ला, जनार्दन सिंह, इंद्रदेव मिश्रा,मनोज शुक्ला अध्यक्ष उरुया,कमलेश गुप्ता, विनय चंद्र अग्रवाल मोहम्मद उमर राजेश कुमार सलीम अहमद शंकर लाल लालचंद अनूप कुमार मिश्रा आनंद जायसवाल मनोज कुमार मनीष कुमार केसरवानी लव कुश अशोक कुमार केसरवानी और पप्पू युवराज सिंह शाहिद सहित लोग उपस्थित रहे।




Comments
Post a Comment