जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

                                          जी0 के0 खरे                                       


कानपुर-पेंशनर फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल आनंद अवस्थी महामंत्री के नेतृत्व में भूपेश अवस्थी, प्रदेश संयोजक, श्रम प्रकोष्ठ, भाजपा उत्तर प्रदेश से मिला और उनको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा जिसमें यह उल्लेख किया गया है कि उत्तर प्रदेश जल निगम के पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स को विभाग द्वारा विगत 6 माह से पेंशन का भुगतान न किये जाने से पेंशनरों की स्थिति अत्यन्त दयनीय हो गई है और भूखों मरने के कगार पर आ गये, और दर-दर भटक रहे हैं उनको अपने घर के खर्च चलाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है और लोगों से पैसे लेकर घर के परिवार के लोगों का पालन पोषण करना पड़ रहा है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया गया है कि उक्त प्रकरण पर सार्थक हस्तक्षेप करते हुए सेवानिवृत्ति कर्मचारियों एवं पारिवारिक पेंशनरों को 6 माह का समस्त बकाया भुगतान कर आगे पेंशन जारी रखने का आदेश पारित करने की कृपा करें अन्यथा मजबूर होकर सभी पेंशनर्स संगठन विरोध में धरना प्रदर्शन करेंगे प्रतिनिधि मंडल में आनंद अवस्थी, बी0 एल0 गुलाबिया, सत्य नारायण, सुभाष चंद्र भाटिया, बी0पी0 श्रीवास्तव, ए0के0 
निगम, कमल वर्मा आदि लोग शामिल थे।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार