होली पर्व को लेकर एएसपी ने सदर कोतवाली क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च।
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
हमीरपुर। होली पर्व के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सदर कोतवाली नगर क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च मुख्य बाजार, बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा। इसका उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना तथा असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था।
इस दौरान एएसपी ने व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। मार्च के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को सतत गश्त, रात्रि भ्रमण एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। फ्लैग मार्च में क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सहित पर्याप्त पुलिस बल व महिला कर्मी शामिल रहे।


Comments
Post a Comment