प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन भंडारे के साथ

                    🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

कुरारा (हमीरपुर), 28 फरवरी।

विकास खंड क्षेत्र के डामर गांव स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण, राधा जी, भगवान शिव एवं नंदी की नई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा वेद मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान पूर्वक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया।


बताया जाता है कि मंदिर की प्राचीन मूर्तियां खंडित हो जाने के कारण नई मूर्तियों की स्थापना का निर्णय लिया गया था। इसके लिए तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत मूर्तियों को बैंड-बाजे के साथ गांव के विभिन्न देव स्थलों पर भ्रमण कराते हुए पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई।

समापन अवसर पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के प्रबंधक अतुल द्विवेदी ने बताया कि हवन-पूजन के साथ प्राचीन मंदिर में विधिवत प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी शिवशरण द्विवेदी सहित अनेक ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा।

📰 

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद