बाइक सवार दंपति से असलहे के बल पर लूट

                    🔴       🟡  रूपाली श्रीवास्तव  🟡       🔴                   

अयोध्या।

जनपद में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शुक्रवार देर रात बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बेनीपुर चौराहे के पास बाइक सवार दंपति से अज्ञात बदमाशों ने असलहे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित दंपति पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के मोतिगरपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। बदमाशों ने उन्हें रोककर नकदी और अन्य सामान लूट लिया। घटना के बाद दंपति ने पुलिस को सूचना दी।

कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश में जांच शुरू कर दी है।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे