होली पर ‘हथियार’ बनेंगी पिचकारियां, गदा-हथौड़ा-टैंक की धूम।

                    🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

हमीरपुर

होली पर्व को लेकर जनपद के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। इस वर्ष पारंपरिक पिचकारियों के साथ-साथ गदा, हथौड़ा और टैंक के आकार वाली पिचकारियां युवाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं।


बाजार में रंग-बिरंगी पिचकारियों की भरमार है, लेकिन खास तौर पर ‘हथियार’ थीम वाली पिचकारियों की मांग अधिक देखी जा रही है। पिचकारी विक्रेता गप्पू भाई ने बताया कि अन्य पिचकारियों की तुलना में गदा, हथौड़ा और टैंक डिजाइन की बिक्री ज्यादा हो रही है। युवाओं में इनका खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे