पंजीकृत डाक से पहुंचे अतिक्रमणकारियों को नोटिस, 6 मार्च तक का समय

                    🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

सुमेरपुर (हमीरपुर)

सिंचाई विभाग की बंधी को ध्वस्त कर मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनाने वाले लोगों को विभाग ने पंजीकृत डाक के माध्यम से अंतिम नोटिस भेजा है। नोटिस मिलते ही संबंधित लोगों में हड़कंप मच गया है। नोटिस की समयसीमा 6 मार्च को समाप्त हो रही है।

कस्बे में स्थित सिंचाई विभाग महोबा की बंधी संख्या दो का निर्माण 1970 के दशक में हुआ था। दो दशक पूर्व इस बंधी को तोड़कर कई लोगों ने मकान और दुकानें बना लीं। वर्ष 2021 में रहटिया गांव निवासी श्यामबाबू यादव द्वारा उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल की गई थी। सुनवाई के दौरान सिंचाई विभाग ने 95 लोगों के अतिक्रमण की रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।

उच्च न्यायालय ने सितंबर 2021 में अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद विभाग दो बार नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। 20 फरवरी को जारी अंतिम नोटिस में 15 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। अब 6 मार्च के बाद विभाग की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे