प्रेम प्रसंग में युवती ने की आत्महत्या, शादी से इनकार पर उठाया कदम।

                    🔴       🟡  रूपाली श्रीवास्तव  🟡       🔴                   

अयोध्या।

जनपद के थाना कैंट क्षेत्र अंतर्गत रेतिया मोहल्ले में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

परिजनों के अनुसार युवती का मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले तक युवक विवाह के लिए तैयार था और दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी चल रही थी।

शनिवार की सुबह युवक ने अचानक शादी से इनकार कर दिया। इस घटना से आहत युवती ने दोपहर करीब 12 बजे अपने कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका के भाई का कहना है कि शादी से इनकार किए जाने के बाद उसकी बहन मानसिक रूप से बेहद परेशान थी और इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद से आरोपी युवक मौके से फरार बताया जा रहा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार