डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

                    🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

हमीरपुर। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से फार्मर रजिस्ट्री प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर जनपद की चारों तहसीलों के लिए रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक कर उन्हें पंजीकरण के लिए प्रेरित करना है।


फार्मर रजिस्ट्री किसानों की डिजिटल पहचान है, जिसके माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना अतिरिक्त सत्यापन के प्राप्त किया जा सकेगा। साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिक्री की प्रक्रिया सरल होगी, फसल नुकसान की स्थिति में वास्तविक क्षति का मुआवजा प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी तथा पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का निर्बाध लाभ मिल सकेगा।

किसान जन सुविधा केंद्र, कृषि सहायक, पंचायत सहायक एवं लेखपाल से संपर्क कर अपनी रजिस्ट्री बनवा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, खतौनी एवं आधार लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक है। मार्च 2025 तक ग्राम पंचायतवार कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने सभी किसानों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप में पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार