रेयर ब्लड ग्रुप के अजीत सिंह ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान।
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
हमीरपुर।
जिला अस्पताल में भर्ती कुरारा निवासी जहर सिंह की पत्नी रानी सिंह को रक्त की अत्यंत आवश्यकता पड़ने पर बुंदेलखंड रक्तदान समिति के सदस्य अजीत सिंह ने दुर्लभ बी-निगेटिव ब्लड ग्रुप का एक यूनिट रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
समिति के सदस्यों ने बताया कि बी-निगेटिव रक्त समूह काफी दुर्लभ होता है और आपात स्थिति में इसकी उपलब्धता कठिन होती है। ऐसे समय में अजीत सिंह ने तत्परता दिखाते हुए रक्तदान कर मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बुंदेलखंड रक्तदान समिति ने रक्तदाता अजीत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए लोगों से जरूरतमंदों की सहायता हेतु रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। समिति का संदेश है— “जुनून है रक्तदान का।”


Comments
Post a Comment