रामा हॉस्पिटल के डॉक्टर ने महिला पर चढ़ाई कार, हालत गंभीर
🔴 🟡 सर्वेश पाठक 🟡 🔴
कानपुर।
कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र स्थित रामा हॉस्पिटल के बाहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अस्पताल परिसर के बाहर बने पार्क में बैठी एक महिला को कार से कुचल दिया गया।
बताया जा रहा है कि कार अस्पताल से जुड़े डॉक्टर चरणजीत सिंह चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला पार्क में बैठी थी तभी अचानक कार उस पर चढ़ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर बिठूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments
Post a Comment