यूपी भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, सामाजिक संतुलन पर जोर
🔴 🟡 रूपाली श्रीवास्तव 🟡 🔴
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में 11 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। घोषित जिलों में पश्चिम क्षेत्र के 4, ब्रज का 1, अवध के 4, काशी का 1 तथा गोरखपुर क्षेत्र का 1 जिला शामिल है।
घोषित नामों में सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखा गया है। इनमें 3 ब्राह्मण, 3 ओबीसी, 2 पासी, 1 क्षत्रिय, 1 वैश्य और 1 कायस्थ समाज से जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।
प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं—
🔴 अयोध्या से राधेश्याम त्यागी (पासी)
🔴 अयोध्या महानगर से कमलेश श्रीवास्तव
🔴 गोंडा से इकबाल बहादुर तिवारी
🔴 अमरोहा से उदयगिरि गोस्वामी
🔴 शामली से रामजी लाल कश्यप
🔴 सहारनपुर से अजीत सिंह राणा
🔴 बागपत से नीरज शर्मा
🔴 पीलीभीत से गोकुल प्रसाद मौर्य
🔴 लखीमपुर से अरविंद गुप्ता
🔴 मिर्जापुर से लाल बहादुर पटेल
🔴 सिद्धार्थनगर से दीपक मौर्य
पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि नए जिलाध्यक्ष संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करेंगे तथा आगामी चुनावी रणनीति को धार देंगे।

Comments
Post a Comment