अयोध्या: बीच सड़क पर ट्रक चालक की पिटाई का वीडियो वायरल।

                    🔴       🟡  रूपाली श्रीवास्तव  🟡       🔴                   

अयोध्या।

लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कैंट थाना क्षेत्र के मुमताज नगर ओवरब्रिज पर लाल-नीली बत्ती लगी एक गाड़ी से उतरे कुछ युवकों ने एक ट्रक चालक की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी।


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी युवक ट्रक चालक को लात-घूंसों, जूतों और बेल्ट से मारते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार