लखनऊ ब्लू ड्रम हत्याकांड: बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव ठिकाने लगाने की साजिश नाकाम

                    🔴       🟡  रूपाली श्रीवास्तव  🟡       🔴                   

लखनऊ। राजधानी के आशियाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित “ब्लू ड्रम” हत्याकांड ने शहर को झकझोर कर रख दिया है। पैथोलॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह की हत्या उनके ही बेटे द्वारा लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त राइफल, आरी और चाकू समेत कई अहम साक्ष्य बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने की नीयत से बाथरूम में काटने का प्रयास किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर गहरे घावों की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि शव को ड्रम में भरकर ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई थी।

घटना के बाद आरोपी ने दीवारों पर दोबारा पेंट कर खून के निशान मिटाने और दुर्गंध छिपाने के लिए रूम फ्रेशनर का प्रयोग किया। हालांकि, एक परिचित के अचानक घर पहुंचने से मामला उजागर हो गया और पुलिस को सूचना मिलते ही सच्चाई सामने आ गई।

क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपी ने घटनाक्रम दोहराया, जिससे जांच टीम को महत्वपूर्ण तथ्य मिले। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे पारिवारिक तनाव और मानसिक स्थिति जैसे पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

आशियाना कॉलोनी में घटना के बाद दहशत का माहौल है। पड़ोसियों को वारदात की भनक तक नहीं लगी थी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे