50 हजार का इनामी बदमाश आगरा मुठभेड़ में ढेर।

                    🔴       🟡  रूपाली श्रीवास्तव  🟡       🔴                   

आगरा/नोएडा।

नोएडा में पुलिसकर्मी से पिस्टल लूट के मामले में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश आगरा में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

मृत बदमाश की पहचान पवन उर्फ कल्लू पुत्र संतराम, निवासी सिरौली, थाना लोनी, जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम से हुई मुठभेड़ के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे बाद में मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों की जानकारी भी जुटाई है और पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद