अयोध्या में जबरन मकान खाली कराने का आरोप, पीड़ित परिवार बेघर — वीडियो वायरल

                    🔴       🟡  रूपाली श्रीवास्तव  🟡       🔴                   

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अयोध्या के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित गुलाब बाड़ी मोहल्ले में एक परिवार को कथित तौर पर जबरन मकान से बेदखल किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


गुलाब बाड़ी निवासी वरिंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि मकान विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद दबंगों ने जबरन ताला तोड़कर घर का सामान बाहर फेंक दिया। पीड़ित के अनुसार, वह अपनी 72 वर्षीय वृद्ध मां और 9 वर्षीय बच्ची के साथ किराए के मकान में रह रहे थे।

आरोप है कि 27 फरवरी 2026 को गुरमीत सिंह, बलमीत कौर और रौनक सिंह लगभग 20–30 लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और जबरन मकान का ताला तोड़कर सामान बाहर निकाल दिया। इस दौरान कई कीमती सामान के गायब होने का भी दावा किया गया है।


पीड़ित का कहना है कि मकान खाली कराने का कोई न्यायालयीय आदेश जारी नहीं हुआ है, फिर भी उन्हें बेदखल कर दिया गया। उन्होंने नगर कोतवाली पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

घटना के बाद से परिवार के सामने रहने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद