हमीरपुर में कच्ची दीवार गिरने से 11 वर्षीय बालक की मौत।
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
हमीरपुर।
जनपद के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव में शनिवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसे में 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। निर्माणाधीन मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे बच्चा मलबे में दब गया और उसकी जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, मातादीन श्रीवास का 11 वर्षीय पुत्र आशीष अपने चाचा संतोष के निर्माणाधीन मकान में खेल रहा था। इसी दौरान मकान की दूसरी ओर की कच्ची दीवार अचानक ढह गई और आशीष मलबे के नीचे दब गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर बच्चे को बाहर निकाला और उसे मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि आशीष अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। दोपहर करीब दो बजे हुए इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना की जांच की जा रही है ।




Comments
Post a Comment