शादी से लौटते समय ट्रॉली में रखा डीजे गिरा, सफाईकर्मी की मौत।

                    🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

मौदहा (हमीरपुर)।

शादी समारोह से लौट रहे एक सफाईकर्मी की ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखा डीजे साउंड सिस्टम गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिंवार क्षेत्र के बिगहना निवासी 54 वर्षीय राजा पुत्र बाबूलाल ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। वह 25 फरवरी को ग्राम नरायच में एक परिचित के पुत्र की शादी में शामिल होने गए थे। शादी समारोह के बाद वह डीजे लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर नरायच से छिरका की ओर लौट रहे थे।


बताया गया है कि नेशनल हाईवे पर छिरका के पास ट्रॉली में रखा भारी डीजे साउंड सिस्टम अचानक असंतुलित होकर राजा के ऊपर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मामले में प्रभारी निरीक्षक का चार्ज संभाल रहे चंद्रशेखर गौतम ने बताया कि परिजनों की इच्छा के अनुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। मृतक अपने पीछे चार पुत्र और दो अविवाहित पुत्रियां छोड़ गए हैं। घटना से परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद