होली से पहले पेंशन न मिलने पर पेंशनर्स में आक्रोश, आर्थिक संकट गहराया।

                     🔴       🟡    जी0 के0 खरे    🟡       🔴                    

कानपुर नगर।

सरकार की सार्वजनिक घोषणा और लिखित आदेश के बावजूद शुक्रवार शाम तक पेंशन खातों में नहीं पहुंचने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनर्स में भारी नाराजगी है। शासन की ओर से यह घोषणा की गई थी कि माह के अंतिम दिन, 28 फरवरी को होली से पूर्व सेवारत कर्मचारियों को वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों/पेंशनर्स को पेंशन जारी कर दी जाएगी, ताकि वे परिवार सहित सुखद रूप से त्योहार मना सकें।


सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, कानपुर नगर के अध्यक्ष बी.एल. गुलाबिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा तथा राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव (एडवोकेट) ने बताया कि 28 फरवरी को शाम 6 बजे तक भी अधिकांश पेंशनर्स के खातों में पेंशन नहीं पहुंची है। इससे हजारों पेंशनर्स और उनके परिवारों के सामने आर्थिक और मानसिक संकट खड़ा हो गया है।

पेंशनर्स प्रतिनिधियों का कहना है कि कई बुजुर्ग पेंशनर्स ने त्योहार की जरूरतों को पूरा करने के लिए उधार लेने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सहयोग नहीं मिल पाया। ऐसे में उनके सामने होली जैसे बड़े पर्व को मनाने की चिंता सताने लगी है।

संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद पेंशन भुगतान में हुई देरी पर आक्रोश और खेद व्यक्त करते हुए कहा कि सिस्टम की उदासीनता के कारण हजारों पेंशनर्स की होली फीकी पड़ती नजर आ रही है। उन्होंने शासन से तत्काल पेंशन जारी करने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार