Posts

Showing posts from December, 2024

सड़क किनारे के विलायती बबूल के पेड़ बने जानलेवा

Image
                  ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   कुरारा/हमीरपुर, कस्बे से बेरी मार्ग को जोड़ने वाली सड़क के किनारे पर विलायती बबूल के बड़े-बड़े पेड़ों की टहनियां लटकी होने से जानलेवा बनी हुई हैं। रोड पर लटकती इन बबूल की टहनियों से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। घुमाव पर इन टहनियों की वजह से सामने वाला वाहन सवार ठीक से दिखाई नहीं देने से सड़क हादसे हो रहे हैं। वही बेरी गांव निवासी सुनील विश्वकर्मा, पवन शिवहरे ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ उगी विलायती बबूल के पेड़ों को छूकर निकलना पड़ता है। इस सम्बंध में ग्रामीणों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत भी की, लेकिन आज भी समस्या वैसी की वैसी ही है। गांव वाले इससे खासे परेशान है।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 अनूप श्रीवास्तव ने भरी हुंकार, सफल रहा कायस्थ समागम

👉 राष्ट्रीय कायस्थ समागम लखनऊ ने दिया कायस्थ एकता का परिचय। 👉 राजनीतिक नेतृत्व तथा व्यावसायिक नेतृत्व दोनों में ही भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर दिया जोर l 👉 कायस्थों की उपस्थिति से रिवर फ्रंट गोमती, लखनऊ की तट हुआ गुलजार, सफल हुआ कायस्थ समागम कार्यक्रमl के पी ट्रस्ट, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा तथा संगत पंगत के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय कायस्थ समागम का आयोजन कल दिनांक 8 जनवरी को लखनऊ में पूर्ण भभ्यता के साथ संपन्न हुआ l समागम में पूर्व सांसद आर के सिन्हा, वन एवं पर्यावरण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अरुण सक्सेना, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आई आर एस प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव नईदिल्ली, स्वामी चक्रपाणि, पूर्व एमएलसी विंध्यवासिनी जी, एमएलसी डॉक्टर केपी श्रीवास्तव, नेपाल से आये डॉ विजय कुमार दत्त चेयरमैन ,मद्देशी आयोग काठमांडू नेपाल, काठमांडू से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अंतरराष्ट्रीय समन्वयक तथा मिशन 2 करोड़ चित्रांश के अध्यक्ष श्री अनिल कर्ण , लखीमपुर मेयर श्रीमती ईरा श्रीवास्तव, बनारस से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला अध्यक्ष सुश...

लूट के अभियोग में दो अभियुक्तों को दस दस वर्ष का कारावास

Image
                  ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   हमीरपुर, थाना राठ में धारा– 392,120बी भारतीय दंड संहिता व 2बी दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम में अभियुक्तगण प्रेमनारायण उर्फ पीलू सोनी पुत्र सत्तीदीन निवासी चरखारी रोड थाना राठ जनपद हमीरपुर, विकाश उर्फ सोनू पुत्र बाबूराम भारती निवासी रामनगर थाना उरई जनपद जालौन,कौशल उर्फ कैशकार्ड पुत्र सतीशचन्द्र कोष्ठा निवासी खुशीपुरा थाना राठ हमीरपुर व देवेन्द्र कुमार लोधी पुत्र प्रताप सिंह निवासी बिलरख थाना राठ हमीरपुर के विरुद्ध अभियोग 24 मई 2009 को पंजीकृत किया गया।जनपद के आपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित अभियोग मे अभियोजन विभाग से समन्वय करके समयबद्ध रूप से साक्षियों का साक्ष्य कराकर प्रभावी पैरवी किये जाने के फलस्वरुप आज  न्यायालय डकैती कोर्ट हमीरपुर द्वारा हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त (एच0एस0 नं0 173ए) प्रेमनारायण उर्फ पीलू सोनी पुत्र सत्तीदीन उपरोक्त व अभियुक्त विकाश उर्फ सोनू पुत्र बाबूराम भारती उपरोक्त को दोषसिद्ध करते हुए प्रत्येक को द...

डॉ श्वेता श्रीवास्तव निर्विरोध चुनी गईं आईएमए (I.M.A.) की संयुक्त सचिव

Image
                                 जी0 के0 खरे                                👉वर्ष 2024-25 की अध्यक्ष सरिता और सचिव डॉ संजय सक्सेना रहेंगे। लखनऊ ,लखनऊ के रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई एम ए)  लखनऊ शाखा की वार्षिक चुनाव प्रक्रिया का आयोजन किया गया जिसमे सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गये . नतीजों के अनुसार वर्ष 2024-25 की अध्यक्ष सरिता और सचिव डॉ संजय सक्सेना रहेंगे तथा अन्य पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं .प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ मनोज अस्थाना, वाईस प्रेसिडेंट डॉ अनिल कुमार त्रिपाठी,डॉ अमित अग्रवाल और डॉ एम अलीम सिद्दीकी. फाइनेंस सचिव डॉ गुरमीत सिंह, एडिटर डॉ शाश्वत विद्याधर, जॉइंट सेक्रेटरी डॉ ऋतु सक्सेना,सुमीत सेठ,डॉ श्वेता श्रीवास्तव और डॉ वीरेंद्र कुमार .कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ आर के दीक्षित,डॉ वारिजा सेठ, डॉ आशुतोष शर्मा,डॉ आर बी सिंह,डॉ संजय श्रीवास्तव,डॉ ...

दिव्य कर्मयोगी सम्मान से 2024 से विभूषित हुई 51 दिव्यांगजन विभूतियाँ

Image
                                जी0 के0 खरे                                लखनऊ! लखनऊ में आयोजित हुए दिव्य कर्मयोगी सम्मानमे उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली और हरियाणा के उत्कृष्ट  कार्य करने वाले 51 दिव्यांगजनों का और लखनऊ में कार्य कर रहे समाजसेवियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आयोजक मुकेश मिश्रा, सह आयोजक नेहा खरे, कार्यक्रम संयोजक लवली मिश्रा व सुरभि श्रीवास्तव एवं शालिनी सिंह के अलावा अति विशिष्ट अतिथियों प्रवीण सिंह चौहान, डॉ उत्तम ओझा, रजत कॉलेज के डायरेक्टर आर जे सिंह चौहान, डॉ सुनील कुमार सिन्हा के अलावा डॉक्टर सर्वेश त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के आयोजक मुकेश मिश्रा ने कहा आज दिव्यांगजनों में हर क्षेत्र में कार्य करने की अलग ऊर्जा है जिसे हमें पहचान कर उन्हें सही दिशा देना है। अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे दिव्यांगजनों का सम्मान करने से उनमें एक नई ऊर्जा का विकास होत...

किसान यूनियन ने उठाया जंगली गायों का मुद्दा

Image
                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   मौदहा/हमीरपुर क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों की बड़ी समस्या बन चुका जंगली गायों का मुद्दा उठाते हुए भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष राम औतार कुशवाहा ने लगभग एक दर्जन किसानों और अधिवक्ताओं के साथ उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमें क्षेत्र के सिजवाही, खण्डेह, फत्तेपुरवा, गुसयारी, गुरदहा सहित अन्य गांवों में जंगली गायों की समस्या से किसानों को छुटकारा दिलाने की मांग की इसके साथ ही किसानों को बीस घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति,नहरों के आखिरी छोर तक पानी पहुंचाने के साथ ही किसानों को खाद दिलाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया था।इस दौरान कृष्ण गोपाल, अनिल कुमार,अकरम खान, रज्जू कुशवाहा, भूषण,होरीलाल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

गुरुकुलम विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

Image
     प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा के जिलाध्यक्ष ने किया                       ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   हमीरपुर : कुरारा स्थानीय आर एन गुरुकुलम विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमे जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कस्बे के आर एन गुरुकुलम विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील पाठक ने छात्र छात्राओं विज्ञान के नए माडल बनाकर प्रदर्शन के लिए स्टॉल लगाकर प्रदर्शन किया। उक्त अवसर पर छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा विज्ञान के नवाचारी प्रयोग से जागरूकता आती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल,सभासद अवधेश गुप्ता, रवि गुप्ता, मौजूद रहे । विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिन यादव ने आभार व्यक्त किया।

थाना जरिया पुलिस ने इनामिया वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार

Image
                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                    हमीरपुर, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित व वारण्टी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे थाना जरिया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 242/2024 धारा 140(1)/ 109/ 352/ 351(2)/ 351(3)/ 103(1)/ 3(5)/61(2)/ 249 बी0एन0एस0 से सम्बन्धित ₹25000 का इनामिया वांछित अभियुक्त अभिमन्यु सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम सहवापुर थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।

बांग्लादेशी अल्पसंख्यक हिंदुओं के रक्षार्थ भारतीय सेना उतारे भारत सरकार --राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन

Image
                        एड0 आर0 के0 पाण्डेय                                 प्रत्येक मानव के मानवाधिकार का संरक्षण जरूरी।       अलीगंज, लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के अलीगंज मीटिंग के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के  पाण्डेय एडवोकेट ने भारत सरकार से मांग किया कि वह बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अमानवीय अत्याचार व मानवाधिकार हनन के विरुद्ध ठोस कारगर कदम उठाते हुए भारतीय सेना उतारकर हिंदुओं के मानवाधिकार का संरक्षण करे।      जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद अंतर्गत अलीगंज में एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें राष्ट्रीय टीम, प्रदेश टीम, डिवीजन टीम, जिला टीम, तहसील टीम, ब्लॉक टीम और वार्ड टीम के पदाधिकारी, सदस्य व वॉलेंटियर्स सम्मिलित हुए। इस अव...

अखण्ड परम धाम मुक्तानगर आश्रम के रक्तदान शिविर से बची एक माँ की जान

Image
 बुंदेलखंड रक्तदान समिति ने एक अनजान छोटी बहन की माँ के ऑपरेशन के लिए दिलाया दो यूनिट खून  जिला अस्पताल मे भर्ती रमेडी निवासी श्यामबाबू गुप्ता पत्नी सरोजनी को खून की जरूरत पड़ने पर बुंदेलखंड रक्त दान समिति के दो सदस्यों का जमा 2 यूनिट B+ पॉजिटिव रक्त दिलाकर बचाई बालिका की जान। बुंदेलखंड रक्तदान समिति ने हमीरपुर रक्तदानी शिवम, चुनचुन का दिल से आभार व्यक्त किया है।

मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाये जाने के संबंध में एसपी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

Image
                   ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   हमीरपुर, पुलिस अधीक्षक जनपद की अध्यक्षता में, सभागार रिजर्व पुलिस लाइन्स जनपद हमीरपुर में जनपद के सभी थानों पर नियुक्त व नामित मिशन शक्ति अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रचलित 90 दिवसीय मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए व्यापक चर्चा करना और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था।मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं,बच्चों और कमजोर वर्गों के प्रति सुरक्षा और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है।इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध हो रहे अपराधों की रोकथाम, संवेदनशीलता को बढ़ावा देना और समाज में जागरूकता फैलाना है । इस संदर्भ में आयोजित बैठक में मिशन शक्ति अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए अभियान की सफल क्रियान्वयन रणनीतियों पर जोर दिया गया।बैठक में उन्होंने  मिशन शक्ति अभियान को धरातल पर प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए नियुक्त...

सवा दो किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Image
                    ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   मौदहा/हमीरपुर इस समय कस्बे सहित क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी जोरों पर हो रही है हालांकि कभी कभार पुलिस कुछ छोटे तस्करों को पकड़ कर अपना गुडवर्क पेश कर देती है जबकि बड़े तस्करों द्वारा कुशलता पूर्वक तस्करी के काम को अंजाम दिया जाता रहता है।ऐसे ही एक युवक को कोतवाली पुलिस ने सवा दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।कोतवाली पुलिस ने कस्बे के बाहर से निकलने वाली रेलवे लाईन पर बनेअण्डरपासिंग ब्रिज के निकट से मुखबिर की सूचना पर पूर्वी तरौस निवासी इमरानुददीन उर्फ आशू पुत्र इमामुद्दीन उर्फ पप्पू को दो किलो तीन सौ ग्राम सूखे गांजा के साथ गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।बताते चलें कि इन दिनों कस्बे में उड़ीसा, झारखंड, तेलंगाना सहित अन्य राज्यों से कानपुर दुर्ग बेतवा एक्सप्रेस के माध्यम से जमकर गांजा तस्करी की जा रही है और तस्करी के इस काम में युवतियां ...

हाईवे में ट्रक की टक्कर से ऑटो पलटा, चालक सहित छात्रा घायल

Image
                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   सुमेरपुर/हमीरपुर कस्बा सुमेरपुर के बस स्टैंड में ट्रक की टक्कर लगने से ऑटो पलट गया। इसकी चपेट में आकर स्कूल जा रही छात्रा घायल हो गई। जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। हादसे से कुछ देर तक भीड़भाड़ वाले इलाके में जाम की स्थिति पैदा हो गई। थानाक्षेत्र के इंगोहटा गांव निवासी 30 वर्षीय ऑटो चालक सुनील प्रजापति अपने गांव से सवारियां लेकर सुमेरपुर आया था। बस स्टैंड में सवारियां उतारकर सुनील ऑटो को मोड़कर किनारे खड़ा कर रहा था, तभी उसे हमीरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया और सुनील ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसका बायां पैर बुरी तरह से चकनाचूर हो गया। जबकि ऑटो की चपेट में आकर स्कूल जा रही कस्बे के वार्ड नंबर 16 विवेकानंद निवासी 13 वर्षीय अक्षरा धुरिया उर्फ क्रांति पुत्री अशोक धुरिया घायल हो गई। जिसे राहगीरों की मदद से पीएचसी में भर्ती कराया गया।...

बेसहारों का सहारा बनें मानवाधिकार कार्यकर्ता ---आर के पाण्डेय एडवोकेट

Image
                         एड0  आर0 के0 पाण्डेय                                           शैक्षिक महाक्रांति से जुड़ें समाजसेवी                  लखीमपुर। लखीमपुर खीरी क्षेत्र के अंतर्गत थाना फूलबेहड़ दाउदपुर में  राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की मीटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री आर के पांडे जी के नेतृत्व में संपन्न की गई और लखीमपुर खीरी टीम द्वारा फूल माला से स्वागत किया गया उन्होंने लखीमपुर की टीम के आए हुए समस्त पदाधिकारी को संबोधित करते हुए बताया कि बेसहारा असहाय व्यक्तियों की मदद करना और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना समस्त लखीमपुर टीम को संबोधित करते हुए कि संविधान मे सात मौलिक अधिकार  प्राप्त है जो समानता का अधिकार ,स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार ,धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार ,संवैधा...

कुलदीप निषाद के खून से बची गर्भवती महिला जुबैरा की जान

Image
                     अजय कुमार गुप्ता हमीरपुर                       हमीरपुर जिला अस्पताल मे भर्ती कांशीराम कॉलोनी निवासी रहीश अली (बादल) की पत्नी जुबैरा को खून की जरूरत पड़ने पर बुंदेलखंड रक्त दान समिति के सदस्य कुलदीप निषाद जी का ब्लड बैंक में जमा 1 यूनिट O+ पॉजिटिव रक्त दिलाकर बचाई जान। बुंदेलखंड रक्तदान समिति हमीरपुर द्वारा रक्तदानी महादानी का दिल से आभार व्यक्त किया गया है।

सड़क किनारे खड़े टैक्टर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, चालक की हुई मौत व साथी व्यक्ति हुआ गम्भीर रूप से घायल

Image
                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   हमीरपुर, जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के साईं मंदिर के पास सड़क के किनारे खड़े टैक्टर से तेज रफ्तार एक मोटरसाइकिल जा टकराई। जिससे हुए हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी लगते ही मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। जानकारी के अनुसार राठ कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव का निवासी 19 वर्षीय युवक स्वदेश पुत्र कल्लू जो कि गाँव के ही निवासी अपने 20 वर्षीय साथी शनि पुत्र जयसिंह के साथ राठ कस्बे के कोट बाजार इलाके में कपड़े की खरीदारी करने के लिए आया हुआ था। तथा राठ से वापस अपने गाँव अकौना लौटने के दौरान रास्ते में राठ कोतवाली ...

सरीला तहसील के बौखर गाँव में मगरमच्छ के घूमने से ग्रामीणों में दहशत

Image
ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़ा                  ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   हमीरपुर, जनपद में सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के बौखर गाँव में स्थित खेत में मगरमच्छ के घूमने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल उतपन्न हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को मगरमच्छ होने की सूचना देकर वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से  रेस्क्यू ऑपरेशन कर मगरमच्छ को पकड़ा। सरीला तहसील में  जरिया थाना क्षेत्र के बौखर गांव के निवासी ग्रामीण राजेंद्र सिंह और मंगल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गाँव के समीप ही बेतवा नदी निकली हुई है। बताया कि बेतवा नदी से एक मगरमच्छ गांव से लगे हुए खेतों में आ गया था। बताया कि खेतों में काम करने गए किसानों और अन्य ग्रामीणों ने जब खेतों में मगरमच्छ को घूमते हुए देखा तो उनके होश उड़ गए। बताया ग्रामीणों के सहयोग के वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया है।

जीजीआईसी की छात्राएं शैक्षिक भ्रमण के लिए हुई रवाना

Image
                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   राठ(हमीरपुर) नगर के राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं को सामग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत शैक्षिक भ्रमण के लिए पान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र महोबा रवाना हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुशीला देवी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि  विद्यालय की छात्राओं को मानसिक विकास के लिए कई प्रकार के टूर कराकर उन्हें व्यापारिक औद्योगिक शैक्षिक अनुसंधानों का भ्रमण कराया जाता है। जिसकी अंतर्गत आज कक्षा नौ से इंटर की छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण के लिए भेजा है। उनके साथ विद्यालय की शिक्षिका कलावती कुशवाहा, पूजा कनौजिया को भेजा गया है।

समाजसेवी शिवनारायण तिवारी ने निज निवास में सर्व समाज सामूहिक विवाह का किया कार्यक्रम

Image
                   ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   हमीरपुर कस्बा कुरारा के समाजसेवी शिवनारायण तिवारी द्वारा सर्व धर्म,सर्व समाज सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन निजनिवास में किया गया।इस अवसर पर पांच जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। उपहार भेंट कर विदाई की गई। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।कस्बा निवासी समाजसेवी शिवनारायण तिवारी द्वारा प्रतिवर्ष सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस वर्ष सत्रहवा सामूहिक विवाह का आयोजन है। इस में पांच जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। तथा एक दूसरे को वरमाला डालकर परिणय सूत्र में बंध गए। जिसमे रोशनी कुतुबपुर संग अरविंद बजेहटा,हेमलता गहरौली संग शिवशंकर मरगाया जालौन,अनीता कुरारा संग राजेश कदौरा,पारुल खांडेह संग पिंटू चतेला जालौन, दिशा जगदीश पुर अंग मार्तंड कुरारा ने एक दूसरे को वरमाला डालकर परिणय सूत्र में बंध गए।कार्यक्रम संयोजक ने सभी जोड़ों को उपहार देकर विदा किया।  जनपद महोबा के सूपा गांव निवासी राजेंद्र पुत्र मनसुख कस्बा निवासी अंज...

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संपन्न

Image
                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   हमीरपुर - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल राठ की एक आवश्यक बैठक दिनांक 5 दिसंबर 2024 को शू मर्चेंट एसोसिएशन राठ के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान में संपन्न हुई। उपरोक्त बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष केजी अग्रवाल ने की सभा का शुभारंभ करते हुए जिला अध्यक्ष केजी अग्रवाल ने बताया की वर्ष 2024 से 2027 की नयी प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई है जिसमें कई वर्तमान विधायक एवं कई पूर्व विधायक प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं राठ के व्यापार मंडल की सक्रियता को देखते हुए प्रांतीय अध्यक्ष ने राठ नगर से भी दो प्रांतीय पदाधिकारीयों का मनोनयन किया है नगर अध्यक्ष काशी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल राठ द्वारा पिछले कई वर्षों से शीतलहर एवं सर्दी से बचाव के लिए नगर में 1000 से अधिक कंबलों का वितरण किया जाता है उसी क्रम में इस वर्ष भी 21 दिसंबर 2024 दिन शनिवार को आदरणीय जिलाधिकारी महोदय एवं आदरणीय पुलिस अधीक्षका महोदय के मुख्य अ...

कुरारा पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

Image
                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   हमीरपुर : कुरारा थाना क्षेत्र के भौली गांव निवासी ग्रामीण ने खेत से वापस लौट कर घर जाते समय पिता के उपर लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर देने की तहरीर दो लोगो के खिलाफ थाने में दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के भौली गांव निवासी ग्रामीण सचिन सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती शाम साढ़े सात बजे मेरे पिता खेत से घर वापस आ रहे थे। वह जैसे ही संजय सेंगर के घर के पास पहुंचे तो गांव निवासी पंचू सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह, मुकेश पुत्र बबलू कछवाह ने पीछे से कुल्हाड़ी व लाठी डंडे से हमला कर मारपीट की जिससे पिता के सिर व शरीर में चोट आई है। जब पिता ने हल्ला किया तो मैं व लखपत कछवाह संजय सेंगर मौके पर गए तो दोनो ने गाली गलौज किया तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले।पीड़ित की तहरीर पर दोनो आरोपी के खिलाफ मार पीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर पूर्व अध्यक्ष ने श्रद्धांजलि व सभा का किया आयोजन

Image
                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   हमीरपुर : कस्बा कुरारा के भोली रोड स्थित।अंबेडकर पार्क में डा भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।कस्बे की पूर्व चेयर मैन, सदस्य सपा प्रदेश कार्यकारिणी , सांसद प्रतिनिधि विधान सभा हमीरपुर माया बाल्मीकि द्वारा परम पूज्य बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तथा उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि डा.अंबेडकर करोड़ो शोषित वंचित अल्प संख्यक समाज के मसीहा थे। हम सब उनके आदर्श पर चलकर परिवार को शिक्षित बनाए गलत कार्यों से दूर रहे। तभी उनका अपना पूरा होगा। घनश्याम बाल्मीकि ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने समाज के उत्थान के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी है। तथा वंचित समाज को उनके हक के लिए कार्य किया है। इस अवसर पर संदीप अहिरवार, गंगाचरण अहिरवा...

सोशल मीडिया टीम गंगापार का हुआ काशी में सम्मान

Image
                  गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                    फूलपुर।फूलपुर चुनाव विजय अभियान के विशेष सहयोगी सोशल मीडिया जिला गंगा पार टीम के संयोजक निमिष खत्री सहसंयोजक अभिषेक केसरवानी विधानसभा संयोजक राजकुमार कश्यप व राकेश शर्मा का बनारस में सम्मानित किया गया।जिसके मुख्य अतिथि हंस राज विश्वकर्मा (सदस्य विधान परिषद,जिला अध्यक्ष वाराणसी)थे।,साथ क्षेत्रीय मंत्री  राजेश राजभर ,क्षेत्रीय संयोजक अरविंद पांडेय सहसंयोजक अतुल पांडे और समस्त क्षेत्र की सोशल मीडिया की टीम उपस्थित थी।

नागरिक सुरक्षा दिवस की 62 वीं वर्षगांठ पर जिलाधिकारी ने ध्वजात्तोलन किया

Image
                  गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                    👉 कार्यालय जिलाधिकारी/ नियन्त्रक नागरिक सुरक्षा प्रयागराज 👉 जनजागरुक्ता रैली को हरी झंड़ी दिखा किया रवाना* 👉 जिलाधिकारी ने सराहनीय सेवाओ के लिए राजीव भनोट, रवि शंकर द्विवेदी, अरुन सिंह  जकर हमीद अंसारी को राष्ट्रपति पदक दिया। प्रयागराज,नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के  62 वीं वर्षगांठ पर जिलाधिकारी/ कन्ट्रोलर श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने डीसीपी प्रोटोकाल श्री पंकज कुमार,  एडीएम सिटी श्री मदन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट श्री विनोद कुमार सिंह की उपस्थिति में ध्वजात्तोलन किया। तद्उपरान्त जिलाधिकारी महोदय के द्वारा नागरिक सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी ने महामहिम राष्ट्रपति, मा० प्रधानमन्त्री, मा० गृहमन्त्री एवं गृह सचिव महानिदेशक नागरिक सुरक्षा भारत सरकार से प्राप्त संदेशो का वाचन किया। उपनियन्त्रक नीरज मिश्रा द्वारा नागरिक सुरक्षा का परिचय, आपातकालीन सेवाओ के साथ स्थानीय वार्डेन द्वारा वर्ष भर निः काम सहयोग का ...

बाइक हुई अनियंत्रित,बाइक सवार हुआ घायल

Image
                  ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता          ब        हमीरपुर : कुरारा क्षेत्र में जनपद कानपुर देहात के मूसा नगर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी मोबीन खान उम्र 34 वर्ष पुत्र मुन्नू खान बाइक से कुरारा तरफ़ से मूसा नगर की तरफ जा रहा था। रास्ते में ददरी गांव के बाइक अनियंत्रित होकर गड्डे में गिर गई।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया है। थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है।

खाता धारकों के एनसीपीआई न होने के कारण पेंशन धारकों व छात्रवृत्ति के छात्रों को परेशानी

Image
                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   हमीरपुर : कुरारा स्थानीय इंडियन बैंक शाखा में संचालित खाता धारकों के एनसीपीआई न होने के कारण पेंशन धारको व छात्रवृत्ति के छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय इंडियन बैंक शाखा में विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन,ब्रद्धा पेंशन व महाविद्यालय के छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति के लिए खाते में एनसीपी आई कराया जाना अनिवार्य कर दिया गया है।क्षेत्र के पचखुरा गांव निवासी दयाराम,रिठारी गांव निवासी रघुनाथ कुशवाहा, तुलसा देवी, रुकमिन रिठारी, छात्र धर्मेंद्र सिंह आदि ने बताया कि बैंक कर्मचारियों द्वारा खाते में एन सी पी आई न होने के कारण किसान सम्मान निधि,पेंशन व छात्रवृत्ति नही आ पा रही है। अभी तक बैंक कर्मचारियों द्वारा लोगो के खाते में एनसीपीआई की जाती रही है। अब बैंक में एक फार्म लगा दिया गया है। लेकिन उस फार्म से एनसीपीआई नही हो पाने से खाताधारक परेशान घूम रहे है।लेकिन बैंक कर्मचारी सुन नहीं रहे है। जिससे परेशानी का सामना क...

एएसपी ने सरीला में संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनकर किया निस्तारण

Image
अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर सरीला / हमीरपुर: जनपद के तहसील सरीला में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया व शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबन्धित को निर्देशित किया गया तथा जमीनी विवादों को पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देश दिये गये।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सरीला व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।

संपूर्ण समाधान दिवस पर एसपी ने फरियादियों की फरियाद सुनकर किया निस्तारण

Image
                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   हमीरपुर, जनपद के तहसील मौदहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया व शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबन्धित को निर्देशित किया गया तथा जमीनी विवादों को पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देश दिये गये।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मौदहा व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।

जतीद्रनाथ मुखर्जी उर्फ बाघा जतीन मां भारती के एक युवा लौह वीर थे, डॉ.भवानीदीन

Image
                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   हमीरपुर : संस्था के तत्वावधान मे विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है कूतहत आजादी के संघर्ष के एक साहसी सूर जतीन्द्रनाथ मुखर्जी उर्फ बाघा जतीन की जयन्ती 07 दिसम्बर पर संस्था प्रमुख डा भवानीदीन ने श्रद्धान्जलि अर्पित की,उन्होंने कहा कि बाघा जतीन वास्तव मे मा भारती के एक युवा लौह वीर थे,जतीन के आजादी के प्रति सहभाग हको विस्मृत नहीं किया जा सकता है,जतीन शिक्षा प्राप्त करने के बाद पुरी तरह क्रातिकारी हो गये,27 वर्ष की आयु मे बाघ को मारने के बाद बाघा जतीन के नाम से जाने गये, जतीन के नेतृत्व मे कई राजनैतिक डकैतियां डाली गयी,ये अरविंद घोष और बारीन्द्र घोष से जुडे होने के साथ सार अनुशीलन समिति और युगांतर दल से जुडे थे ,इन्होंने एक बम कारखाना भी स्थापित कराया था,पुलिस इनके पीछे पडीं थी,ये 1910 मे पकडे गये थे,पुलिस के साथ मुकाबले मे ये बुरी तरह घायल हो गये थे, इनका 10 सितम्बर 1915 को 35 वर्ष की आयु मे निधन हो गया था। कार्यक्रम मे अ...

11 दिसंबर 2024 को आएंगी राज्य महिला आयोग की सदस्या

Image
 👉 कलेक्ट्रेट सभागार में पीड़ित महिलाओं की करेंगी जन सुनवाई                  ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   हमीरपुर, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से तथा आवेदक व आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेट हमीरपुर में श्रीमती पूनम द्विवेदी, सदस्य , उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ द्वारा 11 दिसंबर 2024 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से जागरूकता शिविर,महिला जनसुनवाई एवं महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा की जानी है।उक्त के दृष्टिगत उन्होंने जनपद के महिला उत्पीडन से पीड़ित महिलाओं,आवेदिकाओं को सूचित किया है कि 11 दिसंबर 2024 को पूर्वान्ह 11.00 बजे डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेटे हमीरपुर में आयोजित जागरूकता शिविर में...

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपद पुलिस की कार्यशाला

Image
                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                    हमीरपुर, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों व मिशन शक्ति टीम के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख बाजारों, कस्बा, चौराहों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जाकर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन के सम्बन्ध में जागरुक कर चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं  जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन,राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ,प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम स्वानिधि योजना, पीएम सम्मान निधि योजना,वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यम...

मुस्करा पुलिस ने दो किलो सौ ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त किया गिरफ्तार

Image
                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   हमीरपुर, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के क्रम मे थाना मुस्करा पुलिस द्वारा मसगांव नहर के पास से दो किलो सौ ग्राम नाजायज गांजा के साथ अभियुक्त रामशंकर पुत्र उदयभान निवासी इलाही तालाब कस्बा व थाना मौदहा जनपद हमीरपुर को गिरफ्तार कर थाना मुस्करा पर धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया ।

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का द्वितीय भव्य स्थापना दिवस समारोह लखीमपुर खीरी में संपन्न

Image
               एड0 आर0 के0 पाण्डेय  / प्रयागराज                👉 भारतवर्ष के सभी लेबल के सभी टीम के पदाधिकारी, सदस्य व वॉलिंटियर्स सम्मिलित।   लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो का द्वितीय भव्य स्थापना दिवस समारोह उत्तर प्रदेश राज्य के लखीमपुर खीरी जनपद में दाउदपुर में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े भारतवर्ष में सभी लेबल के सभी टीम के पदाधिकारी, सदस्य व वॉलिंटियर्स सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मधुमेह के मरीजों को नियमित दवा वितरण के शुभारंभ के साथ लखीमपुर खीरी को भारतवर्ष का सबसे बड़ा नंबर 1 जिला टीम के रूप में घोषित किया गया।      उपरोक्त के संदर्भ में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी व उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि संगठन का द्वितीय भव्य स्थापना समारोह लखीमपुर खीरी के दाउदपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय...

सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Image
👉 गड्डायुक्त सड़कों से बरसात में निकलना दूभर, तहसील दिवस में पहुंच कर सौंपा                   ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   मौदहा/हमीरपुर, आज सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। नदी के उस पार बसे गांव तक पहुंचने के लिए पहले तो पुल का निर्माण किया गया, लेकिन सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हो सका है। यह स्थिति ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन चुकी है, क्योंकि तीन किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना उन्हें भारी पड़ रहा है।मौदहा तहसील क्षेत्र के छिमौली गांव में जहां के ग्रामीण चंद्रावल नदी को पार कर मौदहा तक पहुंचते हैं। कुछ दिन पहले चंद्रावल नदी पर पुल बनवाया गया था, लेकिन सड़क का निर्माण अब तक नहीं हो सका। इस बदहाल रास्ते में गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे कोई वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच पाता। ग्रामीणों ने आज तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बरसात से पहले सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सड़क का न...

घरेलू कलह के चलते अधेड़ ने की आत्महत्या की कोशिश

Image
                   ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   मौदहा/हमीरपुर, घरेलू ग्रह कलह के चलते एक अधेड़ ने नीम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसे परिजनों ने आनन-फानन फांसी से उतार कर कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहा हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवांर थाना क्षेत्र के सायर गांव निवासी पप्पू सिंह पुत्र बलराम सिंह घर के दरवाजे में लगे नीम के पेड़ में चढ़कर दुपट्टे का फन्दा बना फांसी लगाकर झूल गया वहां मौजूद परिजनों ने आनंद फानन में फांसी से उतार कर कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रधान प्रतिनिधि मनोज विश्वकर्मा ने बताया की घरेलू ग्रह कल के चलते युवक ने दरवाजे पर खड़े  नीम के पेड़ में दुपट्टे से फांसी लगाकर झूल गया जिसका इलाज जिला अस्पताल हमीरपुर में जारी है।

एक महान संत और समाज सुधारक थे स्वामी रोटीराम

Image
                  ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   सुमेरपुर/हमीरपुर, जिनकी याद में कस्बा सुमेरपुर की गायत्री तपोभूमि में यज्ञ का बड़ा अनुष्ठान चल रहा है ऐसे संत का  संत स्वामी रोटीराम जी का नाम संत परंपरा में  बड़े सम्मान और श्रद्धा से लिया जाता है। उनका जीवन वीतरागी, तपस्वी और संन्यासी के रूप में अनुकरणीय रहा। स्वामी रोटीराम जी गायत्री उपासक थे और उन्होंने अपनी साधना, ज्ञान और कर्म से समाज को नई दिशा प्रदान की। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र उत्तर प्रदेश के सुमेरपुर कस्बे की गायत्री तपोभूमि में रहा, जहां से उन्होंने लोक-कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाया।स्वामी रोटीराम जी का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। प्रारंभ से ही उनका झुकाव अध्यात्म की ओर था। उन्होंने गृहस्थ जीवन में प्रवेश न कर संन्यास का मार्ग अपनाया और गायत्री उपासना में लीन हो गए। उनकी साधना इतनी गहन थी कि उन्हें आत्मज्ञान प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य जनकल्याण और धर्म के प्रचार-प्रसार को बनाया। स्वा...

अधूरे पड़े सेतु निर्माण एवं सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Image
                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   मौदहा/हमीरपुर, कस्बे के तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सैकड़ो ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने अधूरे पड़े सेतु निर्माण एवं सड़क निर्माण को प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि ग्राम छिमौली में सेतु निगम विभाग द्वारा कराये जा रहे पुल का निर्माण कार्य लगभग 5 वर्षों के पश्चात पूर्ण तो करा दिया गया था, परन्तु उसके दोनों तरफ मिट्टी की पुराई का कार्य होना है, जिसमें एक साइड पर लगभग 75 प्रतिशत पुराई का कार्य करा दिया गया है, शेष कार्य अभी भी नहीं कराया जा रहा है। वहीं ग्रामवासियों को छिमौली से मौदहा तक का सफर 3 किलोमीटर का है परन्तु बरसात हो जाने के कारण छिमौली, करहिया, सिजनौडा होते हुये मौदहा लगभग 17 किलोमीटर का सफर तैय करना पडता है अगर किसी की बरसात में तबियत खराब हो जाती है तो वह बढ़ी ही मुश्किल से मौदहा कस्बा पहुंच पाता है, वहीं बताया कि जब से भारत देश आजाद ...

कबूतरबाज से प्रताड़ित युवक ने एसपी से की शिकायत

Image
                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                    मौदहा/हमीरपुर मौदहा  कस्बा के मोहल्ला हैदरगढ़ निवासी जहीर अहमद पुत्र समीर अहमद ने पुलिस अधीक्षक को दिये शिकायती पत्र में बताया है कि वह गरीब व्यक्ति है और खाना बनाने का कारीगर है। गरीबी के कारण स्थिति खराब होने पर में हारूम शाह पुत्र घपलू निवासी पावर हाउस स्टेशन रोड कस्बा व थाना मौदहा ने  विदेश में कुक की नौकरी दिलाने और विदेश भेजने के लिये 13 दिसंबर 2023 को 50,000 (पचास हजार) रूपये  इसके बाद 90,000 (नब्बे हजार) रूपये इसके बाद छुटपुट काम में 50,000 (पचास हजार) रूपये और खर्च कराया।24 जनवरी 2024 को विदेश भेजा। वहाँ पर कुक का काम नही मिला ऊपर से ड्राइवरी का काम मिला जो कि प्रार्थी नहीं कर पाया और किसी प्रकार से वापस 8 मार्च 2024 को अपने देश/घर आ गया। प्रार्थी 8 मार्च 2024 को मौदहा आया और हारून शाह से अपने  1,90,000 रुपए लौटाने का दबाव बनाया तो उसने अस्सी हजार रूपये वापस किए लेकिन शेष एक लाख दस हजार रूपये नही द...

सड़क हादसे में घायल के पुत्र ने दर्ज कराया मुकदमा

Image
                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   मौदहा/हमीरपुर, बीते छब्बीस नवंबर को फोर व्हीलर की टक्कर से घायल व्यक्ति के पुत्र ने मुकदमा दर्ज कराया है।कस्बे के मोहल्ला मराठीपुरा निवासी सूरज प्रसाद पुत्र कमलेश धुरिया ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते छब्बीस नवंबर की शाम उसके पिता अपने चाट के ठेला में जा रहे थे तभी अनियंत्रित तेज रफ्तार बोलेरो यूपी 79 एक्स 5138 ने उसके पिता को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।पीड़ित ने बताया कि फोर व्हीलर चालक ने उसके पिता को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर चोंटो के चलते कानपुर रेफर कर दिया गया था जहां पर अभी भी उसके पिता का इलाज किया जा रहा है।पीड़ित ने बताया कि वह गरीब परिवार का युवक है और इलाज कराने में अक्षम है इसलिए वाहन स्वामी पर मुकदमा दर्ज किया जाए।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी ने जनसुनवाई में फरियादियों की फरियाद को सुनकर किया निस्तारण

Image
                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   हमीरपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुना गया तथा उनकी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही व निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

पांच अभियुक्तगण के विरुद्ध जिलाबदर की हुई कार्यवाही

Image
                  ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   हमीरपुर,  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही व प्रभावी पैरवी के क्रम में न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट,अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जनपद के थाना कोतवाली नगर,राठ व थाना मुस्करा से सम्बन्धित गुण्डा अपराधी को जनपद हमीरपुर की सीमा से छह माह के लिये निष्कासित व जिलाबदर किया गया है। पारित आदेश में आदेशित किया गया है कि जिलाबदर की अवधि में निष्कासित,जिलाबदर अपराधीगण अपने साथ किसी प्रकार का शस्त्र व अग्नेयास्त्र लेकर नहीं चलेंगे एवं छह माह की अवधि तक जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे तथा बाह्य जनपद में जिस स्थान पर निवास करेंगे उसकी सूचना सम्बन्धित न्यायालय एवं स्थानीय पुलिस को भी देंगे।जिलाबदर किये गये अपराधियों में अभियुक्त जयचन्द्र पुत्र रामआसरे निषाद निवासी मोहल्ला डिग्गी डांडा थाना कोतवाली नगर जनपद हमीरपुर, अभियुक्त अंशुल उर्फ राजेश मिश्रा पुत्र प्रकाश मिश्रा निवासी ग्राम धनौरा थाना र...

बाइक हुई अनियंत्रित,बाइक सवार हुआ घायल

Image
                   ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   हमीरपुर : कुरारा क्षेत्र में जनपद कानपुर देहात के मूसा नगर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी मोबीन खान उम्र 34 वर्ष पुत्र मुन्नू खान बाइक से कुरारा तरफ़ से मूसा नगर की तरफ जा रहा था। रास्ते में ददरी गांव के बाइक अनियंत्रित होकर गड्डे में गिर गई।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया है। थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है।

खाता धारकों के एनसीपीआई न होने के कारण पेंशन धारकों व छात्रवृत्ति के छात्रों को परेशानी

Image
                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   हमीरपुर : कुरारा स्थानीय इंडियन बैंक शाखा में संचालित खाता धारकों के एनसीपीआई न होने के कारण पेंशन धारको व छात्रवृत्ति के छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय इंडियन बैंक शाखा में विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन,ब्रद्धा पेंशन व महाविद्यालय के छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति के लिए खाते में एनसीपी आई कराया जाना अनिवार्य कर दिया गया है।क्षेत्र के पचखुरा गांव निवासी दयाराम,रिठारी गांव निवासी रघुनाथ कुशवाहा, तुलसा देवी, रुकमिन रिठारी, छात्र धर्मेंद्र सिंह आदि ने बताया कि बैंक कर्मचारियों द्वारा खाते में एन सी पी आई न होने के कारण किसान सम्मान निधि,पेंशन व छात्रवृत्ति नही आ पा रही है। अभी तक बैंक कर्मचारियों द्वारा लोगो के खाते में एनसीपीआई की जाती रही है। अब बैंक में एक फार्म लगा दिया गया है। लेकिन उस फार्म से एनसीपीआई नही हो पाने से खाताधारक परेशान घूम रहे है।लेकिन बैंक कर्मचारी सुन नहीं रहे है। जिससे परेशानी का सामना क...

41 वीं सब-जूनियर नेशनल तीरंदाजीप्रतियोगिता 2025 के लिए रत्नम व विदुषी का चयन

Image
                               जी0 के0 खरे                                  जिला तीरंदाजी संघ कानपुर नगर  की रत्नम दीक्षित व विदुषी शुक्ला ने इंडियन राउंड के बालिका वर्ग में  41 वीं सब-जूनियर नेशनल तीरंदाजीप्रतियोगिता 2025 के लिए अपना चयन कराया। कानपुर,जिला तीरंदाज़ी संघ के महासचिव राजा भरत अवस्थी ने यह जानकारी दी कि कानपुर से रत्नम दीक्षित व विदुषी शुक्ला ने   3 से10 जनवरी 2025 को जयपुर राजस्थान में होने वाली ४१ वी सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय  तीरन्दाज़ी प्रतियोगिता में अपना चयन कराया । जिला तीरन्दाज़ी संघ के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर,संदीप पासवान ने बधाई दी।

यूनोप्स द्वारा जल उत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Image
                  ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                    हमीरपुर, कुरारा विकास खंड क्षेत्र के पतारा ग्राम पंचायत के कंपोजिट विद्यालय में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के निर्देशन में यूनोप्स द्वारा जल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मौजूद रहे।पेयजल जल सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत मनाए जा रहे जल उत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने जल सरंक्षण विषय पर प्रेरक चित्रकला की पेंटिंग बनाकर तथा पेयजल के नल में राखी बांधकर जल बचाने का संकल्प लिया । तथा जल श्रोतों के आसपास सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ रखने का संदेश दिया।तथा जल श्रोतों की रक्षा करने व इनको प्रदूषित होने से बचाने का संकल्प लिया। अपर जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण कर धरती में घट रहे जल स्तर को बढ़ाने का संदेश दिया। तथा पानी बचत के छोटे छोटे तरीको पर प्रकाश डाला।तथा शुद्ध पानीं के प्रयोग से जल जनित बीमारियों से बचा जा सकता है।तथा जल सरंक्षण पर बच्चो से सीधा संवाद किया।उन्हो...