सड़क हादसे में घायल के पुत्र ने दर्ज कराया मुकदमा

                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

मौदहा/हमीरपुर, बीते छब्बीस नवंबर को फोर व्हीलर की टक्कर से घायल व्यक्ति के पुत्र ने मुकदमा दर्ज कराया है।कस्बे के मोहल्ला मराठीपुरा निवासी सूरज प्रसाद पुत्र कमलेश धुरिया ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते छब्बीस नवंबर की शाम उसके पिता अपने चाट के ठेला में जा रहे थे तभी अनियंत्रित तेज रफ्तार बोलेरो यूपी 79 एक्स 5138 ने उसके पिता को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।पीड़ित ने बताया कि फोर व्हीलर चालक ने उसके पिता को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर चोंटो के चलते कानपुर रेफर कर दिया गया था जहां पर अभी भी उसके पिता का इलाज किया जा रहा है।पीड़ित ने बताया कि वह गरीब परिवार का युवक है और इलाज कराने में अक्षम है इसलिए वाहन स्वामी पर मुकदमा दर्ज किया जाए।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार