खाता धारकों के एनसीपीआई न होने के कारण पेंशन धारकों व छात्रवृत्ति के छात्रों को परेशानी
ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर : कुरारा स्थानीय इंडियन बैंक शाखा में संचालित खाता धारकों के एनसीपीआई न होने के कारण पेंशन धारको व छात्रवृत्ति के छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय इंडियन बैंक शाखा में विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन,ब्रद्धा पेंशन व महाविद्यालय के छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति के लिए खाते में एनसीपी आई कराया जाना अनिवार्य कर दिया गया है।क्षेत्र के पचखुरा गांव निवासी दयाराम,रिठारी गांव निवासी रघुनाथ कुशवाहा, तुलसा देवी, रुकमिन रिठारी, छात्र धर्मेंद्र सिंह आदि ने बताया कि बैंक कर्मचारियों द्वारा खाते में एन सी पी आई न होने के कारण किसान सम्मान निधि,पेंशन व छात्रवृत्ति नही आ पा रही है। अभी तक बैंक कर्मचारियों द्वारा लोगो के खाते में एनसीपीआई की जाती रही है। अब बैंक में एक फार्म लगा दिया गया है। लेकिन उस फार्म से एनसीपीआई नही हो पाने से खाताधारक परेशान घूम रहे है।लेकिन बैंक कर्मचारी सुन नहीं रहे है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रो ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस समस्या का समाधान कराया जाए।

Comments
Post a Comment