किसान यूनियन ने उठाया जंगली गायों का मुद्दा

                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

मौदहा/हमीरपुर क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों की बड़ी समस्या बन चुका जंगली गायों का मुद्दा उठाते हुए भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष राम औतार कुशवाहा ने लगभग एक दर्जन किसानों और अधिवक्ताओं के साथ उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमें क्षेत्र के सिजवाही, खण्डेह, फत्तेपुरवा, गुसयारी, गुरदहा सहित अन्य गांवों में जंगली गायों की समस्या से किसानों को छुटकारा दिलाने की मांग की इसके साथ ही किसानों को बीस घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति,नहरों के आखिरी छोर तक पानी पहुंचाने के साथ ही किसानों को खाद दिलाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया था।इस दौरान कृष्ण गोपाल, अनिल कुमार,अकरम खान, रज्जू कुशवाहा, भूषण,होरीलाल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद