बांग्लादेशी अल्पसंख्यक हिंदुओं के रक्षार्थ भारतीय सेना उतारे भारत सरकार --राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन

                        एड0 आर0 के0 पाण्डेय                         

      प्रत्येक मानव के मानवाधिकार का संरक्षण जरूरी।     

 अलीगंज, लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के अलीगंज मीटिंग के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के  पाण्डेय एडवोकेट ने भारत सरकार से मांग किया कि वह बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अमानवीय अत्याचार व मानवाधिकार हनन के विरुद्ध ठोस कारगर कदम उठाते हुए भारतीय सेना उतारकर हिंदुओं के मानवाधिकार का संरक्षण करे।

     जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद अंतर्गत अलीगंज में एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें राष्ट्रीय टीम, प्रदेश टीम, डिवीजन टीम, जिला टीम, तहसील टीम, ब्लॉक टीम और वार्ड टीम के पदाधिकारी, सदस्य व वॉलेंटियर्स सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष व चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट ने उपस्थित जन समूह को संगठन के उद्देश्य, उपलब्धि व आगामी कार्य योजना तथा पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के बारे में बताने के साथ भारत सरकार से मांग किया कि वह बांग्लादेशी अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अमानवीय अत्याचार व मानवाधिकार हनन के विरुद्ध ठोस कारगर कदम उठाते हुए भारतीय सेना को उतारकर वहां के हिंदुओं की रक्षा करें और आवश्यकता पड़ने पर बांग्लादेश को भी भारत में सम्मिलित करें।


इस अवसर पर आर के पाण्डेय एडवोकेट, कृष्ण कुमार तिवारी, मनोज दीक्षित, सौरभ दीक्षित, मनोज वर्मा, प्रवीण शुक्ल, प्रशांत शुक्ल आदि दर्जनों समाजसेवी मानवाधिकार कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिवार द्वारा डायबिटीज दवा का निःशुल्क वितरण किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार