11 दिसंबर 2024 को आएंगी राज्य महिला आयोग की सदस्या

 👉 कलेक्ट्रेट सभागार में पीड़ित महिलाओं की करेंगी जन सुनवाई

                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

हमीरपुर, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से तथा आवेदक व आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेट हमीरपुर में श्रीमती पूनम द्विवेदी, सदस्य , उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ द्वारा 11 दिसंबर 2024 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से जागरूकता शिविर,महिला जनसुनवाई एवं महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा की जानी है।उक्त के दृष्टिगत उन्होंने जनपद के महिला उत्पीडन से पीड़ित महिलाओं,आवेदिकाओं को सूचित किया है कि 11 दिसंबर 2024 को पूर्वान्ह 11.00 बजे डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेटे हमीरपुर में आयोजित जागरूकता शिविर में उपस्थित होकर महिला उत्पीड़न के सम्बन्ध में माननीया श्रीमती पूनम द्विवेदी ,सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।महिला आयोग की सदस्य जनसुनवाई के अलावा महिला बंदी गृह व कारागार एवं आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण करेंगी।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे