डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर पूर्व अध्यक्ष ने श्रद्धांजलि व सभा का किया आयोजन

                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

हमीरपुर : कस्बा कुरारा के भोली रोड स्थित।अंबेडकर पार्क में डा भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।कस्बे की पूर्व चेयर मैन, सदस्य सपा प्रदेश कार्यकारिणी , सांसद प्रतिनिधि विधान सभा हमीरपुर माया बाल्मीकि द्वारा परम पूज्य बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तथा उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि डा.अंबेडकर करोड़ो शोषित वंचित अल्प संख्यक समाज के मसीहा थे। हम सब उनके आदर्श पर चलकर परिवार को शिक्षित बनाए गलत कार्यों से दूर रहे। तभी उनका अपना पूरा होगा। घनश्याम बाल्मीकि ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने समाज के उत्थान के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी है। तथा वंचित समाज को उनके हक के लिए कार्य किया है। इस अवसर पर संदीप अहिरवार, गंगाचरण अहिरवार, जयदीप अहिरवार, रामांधीन अहिरवार, श्याम सिंह बाल्मीकि, मनीष राणा, वर्षा नामदेव नगर अध्यक्ष सपा कुरारा,हिमांशु।अहिरवार आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार