दिव्य कर्मयोगी सम्मान से 2024 से विभूषित हुई 51 दिव्यांगजन विभूतियाँ

                                जी0 के0 खरे                               

लखनऊ! लखनऊ में आयोजित हुए दिव्य कर्मयोगी सम्मानमे उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली और हरियाणा के उत्कृष्ट  कार्य करने वाले 51 दिव्यांगजनों का और लखनऊ में कार्य कर रहे समाजसेवियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आयोजक मुकेश मिश्रा, सह आयोजक नेहा खरे, कार्यक्रम संयोजक लवली मिश्रा व सुरभि श्रीवास्तव एवं शालिनी सिंह के अलावा अति विशिष्ट अतिथियों प्रवीण सिंह चौहान, डॉ उत्तम ओझा, रजत कॉलेज के डायरेक्टर आर जे सिंह चौहान, डॉ सुनील कुमार सिन्हा के अलावा डॉक्टर सर्वेश त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।


कार्यक्रम के आयोजक मुकेश मिश्रा ने कहा आज दिव्यांगजनों में हर क्षेत्र में कार्य करने की अलग ऊर्जा है जिसे हमें पहचान कर उन्हें सही दिशा देना है। अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे दिव्यांगजनों का सम्मान करने से उनमें एक नई ऊर्जा का विकास होता है। कार्यक्रम की सहसंयोजक नेहा खरे ने कहा कि आज दिव्यांगजनों को मुख्य धारा से जोड़ने की बहुत जरूरत है और इस तरह से उनका सम्मान करने से उन्हें समाज में बराबरी का एहसास होता है। दिव्यांग प्रकोष्ठ की संयोजक  लवली जी ने कहा हमारी सरकार निरंतर दिव्यांगों का साथ दे रही है और हमें भी उनके साथ देकर पुणे आगे लाने की जरूरत है। सुरभि श्रीवास्तव ने कहा कि कोई भी दिव्यांगजन आज किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं है इंसान तन से दिव्यांग हो सकता है लेकिन मन से नहीं। शालीन सिंह ने दिव्यांगों को अपनी कमजोरी को ताकत बनाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम इस कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। 

 दिव्य कर्मयोगी सम्मान में लखनऊ समेत झांसी कानपुर सीतापुर इलाहाबाद बहराइच श्रावस्ती जालौन उन्नाव अंबेडकर नगर समेत कौशांबी व इटावा से लोग आए। दिव्यांगजनो को मोमेंटो अंग वस्त्र व सर्टिफिकेट देकर मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही लखनऊ में कार्य कर रहे हैं 51 समाजसेवियों  को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रदीप शुक्ला ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार