कुरारा पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

हमीरपुर : कुरारा थाना क्षेत्र के भौली गांव निवासी ग्रामीण ने खेत से वापस लौट कर घर जाते समय पिता के उपर लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर देने की तहरीर दो लोगो के खिलाफ थाने में दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के भौली गांव निवासी ग्रामीण सचिन सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती शाम साढ़े सात बजे मेरे पिता खेत से घर वापस आ रहे थे। वह जैसे ही संजय सेंगर के घर के पास पहुंचे तो गांव निवासी पंचू सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह, मुकेश पुत्र बबलू कछवाह ने पीछे से कुल्हाड़ी व लाठी डंडे से हमला कर मारपीट की जिससे पिता के सिर व शरीर में चोट आई है। जब पिता ने हल्ला किया तो मैं व लखपत कछवाह संजय सेंगर मौके पर गए तो दोनो ने गाली गलौज किया तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले।पीड़ित की तहरीर पर दोनो आरोपी के खिलाफ मार पीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।



Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार