अधूरे पड़े सेतु निर्माण एवं सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता
मौदहा/हमीरपुर, कस्बे के तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सैकड़ो ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने अधूरे पड़े सेतु निर्माण एवं सड़क निर्माण को प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि ग्राम छिमौली में सेतु निगम विभाग द्वारा कराये जा रहे पुल का निर्माण कार्य लगभग 5 वर्षों के पश्चात पूर्ण तो करा दिया गया था, परन्तु उसके दोनों तरफ मिट्टी की पुराई का कार्य होना है, जिसमें एक साइड पर लगभग 75 प्रतिशत पुराई का कार्य करा दिया गया है, शेष कार्य अभी भी नहीं कराया जा रहा है। वहीं ग्रामवासियों को छिमौली से मौदहा तक का सफर 3 किलोमीटर का है परन्तु बरसात हो जाने के कारण छिमौली, करहिया, सिजनौडा होते हुये मौदहा लगभग 17 किलोमीटर का सफर तैय करना पडता है अगर किसी की बरसात में तबियत खराब हो जाती है तो वह बढ़ी ही मुश्किल से मौदहा कस्बा पहुंच पाता है, वहीं बताया कि जब से भारत देश आजाद हुआ तब से लेकर आज तक यही समस्या चली आ रही है, खस्ताहाल पड़ी सड़क से ग्रामीण परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों सहित छात्र छात्राओं ने छिमौली तिराहे से तहसील तक पैदल प्रदर्शन करते हुए तहसील दिवस में उपस्थित अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिसमे अगली बरसात आने से पहले अपने स्तर से विभाग को सूचित करते हुये कार्य को पूर्ण कराएं जाने व रोड बनवाये जाने की मांग की है। इस दौरान ग्राम प्रधान नीलू निषाद, शहबाज अली, विवेक चंद्र, आशिक शकील, माया देवी, शकुंतला, मालती सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment