उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संपन्न

                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

हमीरपुर - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल राठ की एक आवश्यक बैठक दिनांक 5 दिसंबर 2024 को शू मर्चेंट एसोसिएशन राठ के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान में संपन्न हुई। उपरोक्त बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष केजी अग्रवाल ने की सभा का शुभारंभ करते हुए जिला अध्यक्ष केजी अग्रवाल ने बताया की वर्ष 2024 से 2027 की नयी प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई है जिसमें कई वर्तमान विधायक एवं कई पूर्व विधायक प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं राठ के व्यापार मंडल की सक्रियता को देखते हुए प्रांतीय अध्यक्ष ने राठ नगर से भी दो प्रांतीय पदाधिकारीयों का मनोनयन किया है नगर अध्यक्ष काशी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल राठ द्वारा पिछले कई वर्षों से शीतलहर एवं सर्दी से बचाव के लिए नगर में 1000 से अधिक कंबलों का वितरण किया जाता है उसी क्रम में इस वर्ष भी 21 दिसंबर 2024 दिन शनिवार को आदरणीय जिलाधिकारी महोदय एवं आदरणीय पुलिस अधीक्षका महोदय के मुख्य अतिथि में स्थानीय उत्सव पैलेस में कंबल वितरण कार्यक्रम एवं व्यापारी गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें लगभग 1000 से 1200 कंबल का वितरण किया जाएगा। अंत में प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने आए हुए सभी व्यापारियों का आभार प्रकट किया एवं प्रांतीय मंत्री कैलाश चंद्र अग्रवाल ने सुंदर मीटिंग के आयोजन करने के लिए राजेंद्र गुप्ता का विशेष तौर पर आभार प्रकट किया सभा में नगर महामंत्री रहमत वेग कोषाध्यक्ष पंकज सोनी संतोष परिहार शिवशरण सोनी अमरजीत अरोड़ा मनोज आनंद डॉक्टर राम गोपाल गुप्ता कामतानाथ बबेलें मंगल सोनी मनोज अग्रवाल मनोज सोनी सहित लगभग 100 व्यापारी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद