गुरुकुलम विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन
प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा के जिलाध्यक्ष ने किया
ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर : कुरारा स्थानीय आर एन गुरुकुलम विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमे जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कस्बे के आर एन गुरुकुलम विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील पाठक ने छात्र छात्राओं विज्ञान के नए माडल बनाकर प्रदर्शन के लिए स्टॉल लगाकर प्रदर्शन किया। उक्त अवसर पर छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा विज्ञान के नवाचारी प्रयोग से जागरूकता आती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल,सभासद अवधेश गुप्ता, रवि गुप्ता, मौजूद रहे । विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिन यादव ने आभार व्यक्त किया।

Comments
Post a Comment