कबूतरबाज से प्रताड़ित युवक ने एसपी से की शिकायत
ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता
मौदहा/हमीरपुर मौदहा कस्बा के मोहल्ला हैदरगढ़ निवासी जहीर अहमद पुत्र समीर अहमद ने पुलिस अधीक्षक को दिये शिकायती पत्र में बताया है कि वह गरीब व्यक्ति है और खाना बनाने का कारीगर है। गरीबी के कारण स्थिति खराब होने पर में हारूम शाह पुत्र घपलू निवासी पावर हाउस स्टेशन रोड कस्बा व थाना मौदहा ने विदेश में कुक की नौकरी दिलाने और विदेश भेजने के लिये 13 दिसंबर 2023 को 50,000 (पचास हजार) रूपये इसके बाद 90,000 (नब्बे हजार) रूपये इसके बाद छुटपुट काम में 50,000 (पचास हजार) रूपये और खर्च कराया।24 जनवरी 2024 को विदेश भेजा। वहाँ पर कुक का काम नही मिला ऊपर से ड्राइवरी का काम मिला जो कि प्रार्थी नहीं कर पाया और किसी प्रकार से वापस 8 मार्च 2024 को अपने देश/घर आ गया। प्रार्थी 8 मार्च 2024 को मौदहा आया और हारून शाह से अपने 1,90,000 रुपए लौटाने का दबाव बनाया तो उसने अस्सी हजार रूपये वापस किए लेकिन शेष एक लाख दस हजार रूपये नही दे रहा है। पीड़ित ने थाना मौदहा में शिकायत की जहाँ पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की है। परेशान होकर पीड़ित ने आईजीआरएस सन्दर्भ सं0-92416800003321/40016824002012 को शिकायत की जिसमें दिनांक 19 मार्च 2024 को उपनिरीक्षक प्रमोद त्रिपाठी ने विरूद्ध पक्ष से ले-देकर प्रार्थी के विरूद्ध फर्जी व झूठी आख्या लगा दी है। चूँकि पीड़ित ने एक दुकानदार से ब्याज में एक लाख पचास हजार रूपये उधार लिये थे। जिसका ब्याज भरना पड़ रहा है। अतः मामले की जाँच करवाकर पीड़ित का शेष रूपये एक लाख दस हजार रूपये दिलवाया जाए।

Comments
Post a Comment