सरीला तहसील के बौखर गाँव में मगरमच्छ के घूमने से ग्रामीणों में दहशत

ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़ा

                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

हमीरपुर, जनपद में सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के बौखर गाँव में स्थित खेत में मगरमच्छ के घूमने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल उतपन्न हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को मगरमच्छ होने की सूचना देकर वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से  रेस्क्यू ऑपरेशन कर मगरमच्छ को पकड़ा। सरीला तहसील में  जरिया थाना क्षेत्र के बौखर गांव के निवासी ग्रामीण राजेंद्र सिंह और मंगल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गाँव के समीप ही बेतवा नदी निकली हुई है। बताया कि बेतवा नदी से एक मगरमच्छ गांव से लगे हुए खेतों में आ गया था। बताया कि खेतों में काम करने गए किसानों और अन्य ग्रामीणों ने जब खेतों में मगरमच्छ को घूमते हुए देखा तो उनके होश उड़ गए। बताया ग्रामीणों के सहयोग के वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया है।



Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार