पांच अभियुक्तगण के विरुद्ध जिलाबदर की हुई कार्यवाही

                  ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

हमीरपुर,  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही व प्रभावी पैरवी के क्रम में न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट,अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जनपद के थाना कोतवाली नगर,राठ व थाना मुस्करा से सम्बन्धित गुण्डा अपराधी को जनपद हमीरपुर की सीमा से छह माह के लिये निष्कासित व जिलाबदर किया गया है। पारित आदेश में आदेशित किया गया है कि जिलाबदर की अवधि में निष्कासित,जिलाबदर अपराधीगण अपने साथ किसी प्रकार का शस्त्र व अग्नेयास्त्र लेकर नहीं चलेंगे एवं छह माह की अवधि तक जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे तथा बाह्य जनपद में जिस स्थान पर निवास करेंगे उसकी सूचना सम्बन्धित न्यायालय एवं स्थानीय पुलिस को भी देंगे।जिलाबदर किये गये अपराधियों में अभियुक्त जयचन्द्र पुत्र रामआसरे निषाद निवासी मोहल्ला डिग्गी डांडा थाना कोतवाली नगर जनपद हमीरपुर, अभियुक्त अंशुल उर्फ राजेश मिश्रा पुत्र प्रकाश मिश्रा निवासी ग्राम धनौरा थाना राठ जनपद हमीरपुर,अभियुक्त विनोद कुमार पुत्रा हरिया वर्मा निवासी मोहल्ला मेरापुर थाना कोतवाली नगर जनपद हमीरपुर,अभियुक्त हरिओम पुत्र देवेन्द्र निवासी पहाड़ी भिटारी थाना मुस्करा जनपद हमीरपुर,अभियुक्त आंशू उर्फ इम्तियाज पुत्र बब्लू उर्फ शमशाद निवासी बिहुनी खुर्द थाना मुस्करा जनपद हमीरपुर, को छह माह के लिए निष्कासित व जिलाबदर किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार