समाजसेवी शिवनारायण तिवारी ने निज निवास में सर्व समाज सामूहिक विवाह का किया कार्यक्रम
ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर कस्बा कुरारा के समाजसेवी शिवनारायण तिवारी द्वारा सर्व धर्म,सर्व समाज सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन निजनिवास में किया गया।इस अवसर पर पांच जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। उपहार भेंट कर विदाई की गई। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।कस्बा निवासी समाजसेवी शिवनारायण तिवारी द्वारा प्रतिवर्ष सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस वर्ष सत्रहवा सामूहिक विवाह का आयोजन है। इस में पांच जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। तथा एक दूसरे को वरमाला डालकर परिणय सूत्र में बंध गए। जिसमे रोशनी कुतुबपुर संग अरविंद बजेहटा,हेमलता गहरौली संग शिवशंकर मरगाया जालौन,अनीता कुरारा संग राजेश कदौरा,पारुल खांडेह संग पिंटू चतेला जालौन, दिशा जगदीश पुर अंग मार्तंड कुरारा ने एक दूसरे को वरमाला डालकर परिणय सूत्र में बंध गए।कार्यक्रम संयोजक ने सभी जोड़ों को उपहार देकर विदा किया।
जनपद महोबा के सूपा गांव निवासी राजेंद्र पुत्र मनसुख कस्बा निवासी अंजु पुत्री रामसनेही के साथ सामूहिक विवाह में शादी करने आया था। तथा इनका पंजीकरण भी हो गया था। लेकिन राजेंद्र ने दो वर्ष पूर्व अपनी विधवा भाभी के साथ स्टाम्प पेपर में लिखा पढ़ी कर विवाह कर लिया था। सुशीला उम्र 29 वर्ष निवासी सुपा को देवर राजेंद्र द्वारा दूसरी शादी करने की जानकारी मिलने पर थाना कुरारा में शादी रोकने के लिए जानकारी दी। तथा आयोजक शिवनारायण तिवारी को जानकारी दी।तब पुलिस के हस्तक्षेप से यह शादी नही कराई गई। यह बात कस्बे में चर्चा का विषय बना रही। सामूहिक विवाह में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

Comments
Post a Comment