यूनोप्स द्वारा जल उत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन
ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर, कुरारा विकास खंड क्षेत्र के पतारा ग्राम पंचायत के कंपोजिट विद्यालय में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के निर्देशन में यूनोप्स द्वारा जल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मौजूद रहे।पेयजल जल सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत मनाए जा रहे जल उत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने जल सरंक्षण विषय पर प्रेरक चित्रकला की पेंटिंग बनाकर तथा पेयजल के नल में राखी बांधकर जल बचाने का संकल्प लिया । तथा जल श्रोतों के आसपास सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ रखने का संदेश दिया।तथा जल श्रोतों की रक्षा करने व इनको प्रदूषित होने से बचाने का संकल्प लिया।
अपर जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण कर धरती में घट रहे जल स्तर को बढ़ाने का संदेश दिया। तथा पानी बचत के छोटे छोटे तरीको पर प्रकाश डाला।तथा शुद्ध पानीं के प्रयोग से जल जनित बीमारियों से बचा जा सकता है।तथा जल सरंक्षण पर बच्चो से सीधा संवाद किया।उन्होंने।जल संवर्धन व जल सरंक्षण की शपथ दिलाई। यूनॉप्स के जिला सलाहकार सिद्ध गोपाल त्रिवेदी ने छात्रों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जल चक्र, पानी बचाने के सामुदायिक तथा घरेलू तरीके पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सुरेश कुमार,ग्राम प्रधान माया देवी,आर के शुक्ला,संतोष कुमार,सचिव नीरज सचान, सहित विद्यालय के शिक्षक आंगनवाड़ी कार्यकृत्री, आशा कार्यकर्त्री,समूह की महिलाए, पानी समिति के सद्स्य मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment