सवा दो किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

                   ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

मौदहा/हमीरपुर इस समय कस्बे सहित क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी जोरों पर हो रही है हालांकि कभी कभार पुलिस कुछ छोटे तस्करों को पकड़ कर अपना गुडवर्क पेश कर देती है जबकि बड़े तस्करों द्वारा कुशलता पूर्वक तस्करी के काम को अंजाम दिया जाता रहता है।ऐसे ही एक युवक को कोतवाली पुलिस ने सवा दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।कोतवाली पुलिस ने कस्बे के बाहर से निकलने वाली रेलवे लाईन पर बनेअण्डरपासिंग ब्रिज के निकट से मुखबिर की सूचना पर पूर्वी तरौस निवासी इमरानुददीन उर्फ आशू पुत्र इमामुद्दीन उर्फ पप्पू को दो किलो तीन सौ ग्राम सूखे गांजा के साथ गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।बताते चलें कि इन दिनों कस्बे में उड़ीसा, झारखंड, तेलंगाना सहित अन्य राज्यों से कानपुर दुर्ग बेतवा एक्सप्रेस के माध्यम से जमकर गांजा तस्करी की जा रही है और तस्करी के इस काम में युवतियां और शादी शुदा महिलाएं भी शामिल हैं जो अपने मासूम बच्चों को लेकर तस्करी के काम को अंजाम दे रही हैं।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद