घरेलू कलह के चलते अधेड़ ने की आत्महत्या की कोशिश
ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता
मौदहा/हमीरपुर, घरेलू ग्रह कलह के चलते एक अधेड़ ने नीम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसे परिजनों ने आनन-फानन फांसी से उतार कर कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहा हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवांर थाना क्षेत्र के सायर गांव निवासी पप्पू सिंह पुत्र बलराम सिंह घर के दरवाजे में लगे नीम के पेड़ में चढ़कर दुपट्टे का फन्दा बना फांसी लगाकर झूल गया वहां मौजूद परिजनों ने आनंद फानन में फांसी से उतार कर कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रधान प्रतिनिधि मनोज विश्वकर्मा ने बताया की घरेलू ग्रह कल के चलते युवक ने दरवाजे पर खड़े नीम के पेड़ में दुपट्टे से फांसी लगाकर झूल गया जिसका इलाज जिला अस्पताल हमीरपुर में जारी है।

Comments
Post a Comment