मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाये जाने के संबंध में एसपी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

                  ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

हमीरपुर, पुलिस अधीक्षक जनपद की अध्यक्षता में, सभागार रिजर्व पुलिस लाइन्स जनपद हमीरपुर में जनपद के सभी थानों पर नियुक्त व नामित मिशन शक्ति अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रचलित 90 दिवसीय मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए व्यापक चर्चा करना और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था।मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं,बच्चों और कमजोर वर्गों के प्रति सुरक्षा और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है।इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध हो रहे अपराधों की रोकथाम, संवेदनशीलता को बढ़ावा देना और समाज में जागरूकता फैलाना है । इस संदर्भ में आयोजित बैठक में मिशन शक्ति अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए अभियान की सफल क्रियान्वयन रणनीतियों पर जोर दिया गया।बैठक में उन्होंने  मिशन शक्ति अभियान को धरातल पर प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए नियुक्त व नामित मिशन शक्ति अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए । इसमें महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण का निर्माण करने, उन्हें आत्मरक्षा के प्रति जागरुक करने तथा कानून के प्रावधानों के प्रति जागरूक करने, व महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।


सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1090 वीमेन पावर लाइन ,181 वीमेन हैल्पलाइन , 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन,108 एम्बुलेंस सेवा,1098 चाइल्ड लाइन,101 अग्निशमन सेवा व 1930 साइवर हेल्पलाइन के सम्बन्ध में जनता में और अधिक जागरुकता हेतु प्रेरित किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति अभियान के तहत योजनाबद्ध कार्यों पर भी विशेष ध्यान दिया। उन्होंने इस अभियान को जनसंपर्क के माध्यम से जनता तक पहुँचाने, स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने, और महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की । महिला मिशन शक्ति अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्रीय कार्यों की रिपोर्ट तैयार करने और वरिष्ठ अधिकारियों को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए । बैठक में तय किया गया कि इस अभियान के तहत की गई गतिविधियों का निरंतर मूल्यांकन किया जाएगा। बैठक महिला सुरक्षा और अधिकारों को प्राथमिकता देने की दिशा में एक अहम कदम साबित हुई है।मिशन शक्ति अभियान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने की दिशा में जारी रहेगा।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार