🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता ने 🔴 सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के डायट में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता “बेस्ट प्रैक्टिसेज एवं नवाचार मेला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं डायट प्राचार्य आलोक सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर पर सत्येंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय टिकरी बुजुर्ग (मौदहा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर नेहा सिंह, कंपोजिट उच्च विद्यालय बिगहना ने उत्कृष्ट नवाचार प्रस्तुत करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में राजकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. भवानीदीन, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय दरियापुर के कैलाश कुमार, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज टेढ़ा के प्रधानाचार्य आलोक पाठक, बीएसए आलोक सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रवण कुमार सिंह, वरिष्ठ...