मुस्करा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
मुस्करा (हमीरपुर)।
वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुस्करा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस ने केस संख्या 3246/2020 से संबंधित वारंटी अभियुक्त राजू श्रीवास्तव (53) पुत्र श्यामसुंदर, निवासी चार थोक, कस्बा व थाना मुस्करा जनपद हमीरपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 188 व 13 जी एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक स्वदेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। इस दौरान कांस्टेबल रोहित यादव भी पुलिस टीम में शामिल रहे। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया।


Comments
Post a Comment