पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
🔴 चौबीस घंटे में तीन लोगों ने लगाई फांसी, क्षेत्र में दहशत।
सुमेरपुर (हमीरपुर)। सुमेरपुर थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पहली घटना टेढ़ा गांव की है, जहां हरीबाबू कुटार की पत्नी शालिनी (25) ने कथित रूप से गृहकलह के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हरीबाबू के अनुसार घटना के समय घर के अन्य सदस्य खेतों में काम करने गए थे। करीब चार वर्ष पहले शालिनी की शादी हुई थी।
वहीं मृतका के पिता नंदकिशोर निवासी पंधरी ने दहेज उत्पीड़न के चलते हत्या की आशंका जताई है। मृतका के रिश्तेदार एवं पंधरी के प्रधान प्रतिनिधि रजत कुटार ने भी दहेज को लेकर पूर्व में मारपीट की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
दूसरी घटना चंदपुरवा गांव की है, जहां अमन तिवारी उर्फ कल्लू (25) पुत्र केशव तिवारी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि रात में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। अमन ट्रक चालक था और परिवार की जिम्मेदारी संभालता था। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
तीसरी घटना फैक्ट्री एरिया क्षेत्र की है, जहां प्रदीप कुमार (40) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पुत्र अभय कुमार के अनुसार प्रदीप ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। चौकी प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों के अनुरोध पर शव का पंचनामा कर उन्हें सौंप दिया गया।
मृतक अपने पीछे पत्नी सुलोचना, दो पुत्र अभय व अमर तथा पुत्री गौरी को छोड़ गए हैं।

Comments
Post a Comment