प्रशिक्षण मुख्य सेविका पूजा देवी द्वारा दिया गया।
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
🔴 स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
मौदहा (हमीरपुर)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा प्रायोजित जिला विज्ञान क्लब हमीरपुर के तत्वावधान में “स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन” विषय पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राजकीय हाई स्कूल रीवन में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव दत्त एवं डॉ. विमलेन्द्र प्रताप सिंह रहे।
डॉ. शिव दत्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शौच के बाद तथा भोजन से पहले साबुन से हाथ अवश्य धोना चाहिए। उन्होंने मोबाइल फोन के सीमित उपयोग, गर्मी के मौसम में अनावश्यक बाहर न निकलने और पूरे बाजू के कपड़े पहनने की सलाह दी।
कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. जी.के. द्विवेदी ने किया तथा अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार प्रजापति ने की।
पोस्टर प्रतियोगिता में शुभांगी प्रथम, महक द्वितीय तथा अंजलि तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं निबंध प्रतियोगिता में शनि प्रथम, लक्ष्मण द्वितीय और अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या के विशेषज्ञ रमाकांत ने प्रयोगों के माध्यम से अंधविश्वास के प्रति छात्रों को जागरूक किया। साथ ही अंधविश्वास के खिलाफ एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर चिकित्सा विभाग से डॉ. जुनैद, किरण सिंह, विद्यालय के शिक्षक प्रद्युम्न पाठक सहित अनेक शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment