पॉक्सो व एससी/एसटी एक्ट के वांछित आरोपी को मुस्करा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

                    🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

मुस्करा (हमीरपुर)।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुस्करा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।


थाना मुस्करा पुलिस ने शुक्रवार को आशिक राजपूत उर्फ आशीष कुमार (22) पुत्र राजू उर्फ राजेश, निवासी ग्राम गहरौली, थाना मुस्करा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।

पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने से संबंधित दो मुकदमे थाना मुस्करा में दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार