परमशक्ति धाम में 23 से 27 मार्च तक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

                 🔴       🟡   एड0 आर0 के0 पाण्डेय   🟡       🔴                 

अयोध्या विकास क्षेत्र। परमशक्ति धाम स्थित श्रीराम-जानकी-हनुमान मंदिर में 23 से 27 मार्च 2026 तक पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह का मुख्य आयोजन 27 मार्च 2026 को श्रीराम नवमी के अवसर पर सम्पन्न होगा।


यह जानकारी पीडब्ल्यूएस प्रमुख एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के चेयरमैन आर. के. पाण्डेय एडवोकेट ने दी। उन्होंने बताया कि समारोह में संगठन से जुड़े देश के विभिन्न राज्यों के समाजसेवी, मानवाधिकार कार्यकर्ता, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त शामिल होंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत विशाल भंडारा, वार्षिकोत्सव तथा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार